अनंत कुमार जी एक लोकप्रिय सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी राजनेता थे-डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

लखनऊ 12 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने केन्द्रीय मंत्री श्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने श्री अनंत कुमार के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि श्री अनंत कुमार जी एक लोकप्रिय सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी राजनेता थे। डा. पाण्डेय ने कहा कि श्री अंनत कुमार जी ने अपना जीवन आमजन के कल्याण के लिए कार्य करने में लगाया। केन्द्रीय मंत्री के रूप में सुशासन को अपनी कार्य पद्धति का मूल-मंत्र बनाते हुए उन्होंने सदैव कार्य किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शान्ति देने और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदानाएं व्यक्त की है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने श्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अनंत कुमार जी के निधन का समाचार अविश्वसनीय व बेहद दुःखद है। श्री अनंत कुमार जी के असमायिक निधन से न सिर्फ भाजपा बल्कि भारतीय राजनीति ने होनहार नेता को खोया है। श्री बंसल ने कहा दक्षिण में पार्टी संगठन को स्थापित और विस्तार देने में श्री अनंत कुमार जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदेश महामंत्री संगठन ने श्री अनंत कुमार जी के परिजनों को इस दुःख के समय में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की ।

Facebook Comments