अमर शहीद स्वामी श्रद्धानन्द जी बलिदान स्मृति दिवस समारोह सम्पन्न

आगरा | होटल श्याम पैलेस, राजा की मंडी – आगरा में दो दिवसीय कार्यक्रम अमर शहीद स्वामी श्रद्धानन्द जी बलिदान स्मृति दिवस समारोह सम्पन्न हुआ | जिला आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद – आगरा के इस कार्यक्रम में साध्वी पुष्पा सरस्वती जी -(रेवाडी – हरियाणा) व श्री दिनेश पथिक जी -(दिल्ली) मुख्य आमंत्रित विद्वानों का सानिध्य रहा |

यज्ञ, भजन, प्रवचन की उत्तम व्यवस्था का यजमानों ने बड़ी श्रद्धा से लाभ प्राप्त किया | अलग-अलग सत्रों में उत्तम कार्यक्रम सम्पन्न हुए | दोनों दिवसों में सभी के लिए उत्तम भोजन की व्यवस्था भी जिला आर्यप्रतिनिधि सभा (आर्य समाज राजा की मंडी) ने की |

कार्यक्रम आयोजकों व सहयोगियों का ओउम पट्टिका (अंग वस्त्र) पहनाकर स्वागत किया गया | इस अवसर पर मौजूद रहे सोम प्रकाश शास्त्री, आ. विवेक शास्त्री, आ. विशवेन्द्र शास्त्री, महावीर आर्य, सोमव्रत आर्य, अनिकेत आर्य, ज्ञान प्रकाश आर्य, परमवीर आर्य (आर्य समाज सेवक) व मुकेश कुमार ऋषि वर्मा आदि | कार्यक्रम की कुछ मनोरम झलकियों को यूट्यूब चैनल – कालेश्वर फिल्मस् पर देखा जा सकता है | कुलमिलाकर उपर्युक्त कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा |

Facebook Comments