आप के अधिकतर नेता महिलाओं के प्रति अपराध करने के लिए जेल की सजा काट रहे होते-मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 16 दिंसबर, 2018 को रामलीला मैदान में होने वाली महिला हुंकार रैली की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में दिल्ली भाजपा महामंत्री श्री राजेश भाटिया, दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा पूनम पराशर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की नेता सदन श्रीमती कमलजीत सहरावत, स्थायी समीति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा राय, मीडिया सह-प्रभारी श्री नीलकांत बक्शी, प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा, सह प्रमुख श्री आंनद त्रिवेदी, श्रीमती सुधा शर्मा एंव श्रीमती संतोष गोयल उपस्थित थी।

पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुये श्री मनोज तिवारी ने कहा कि 16 दिंसबर, 2012 को दिल्ली को शर्मशार करने देने वाली दर्दनाक घटना घटी जिसने दिल्ली में रह रही महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवालिये निशान लगा दिया। निर्भया कांड की बरसी पर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा आगामी 16 दिसंबर, 2018 को दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली का आयोजन करने जा रही है। आम आदमी पार्टी की गूंगी बहरी सरकार को जगाने व महिलाओं पर उनके मंत्रीयों एंव नेताओं की अभद्र टिप्पणी और दिल्ली सरकार की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अनदेखी को लेकर भाजपा की महिलाओं की हुंकार रामलीला मैदान में शंखनाद स्वर में गुन्जयामान होगी।

श्री तिवारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए केजरीवाल ने चुनाव में जितने भी वायदे किये थे सत्ता में आने के बाद उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। केजरीवाल ने कहा था महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में मार्शल नियुक्त कियें जायेगें तथा सीसीटीवी लगाये जायेगें जो केवल हवा-हवाई बन कर रह गया क्योकिं मुख्यमंत्री दिल्ली की महिलाओं को मार्शल तो दुर बसों की पूरी संख्या भी देने में असमर्थ रहे। केजरीवाल सरकार की महिलाओं के प्रति सोच का प्रमाण किसी से भी छुपा नहीं है। महिला पत्रकार पर आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती का अपशब्द कहना और केजरीवाल की चुप्पी, राशन कार्ड बनवाने गई महिला के साथ पूर्व मंत्री संदीप कुमार द्वारा बलात्कार, दिल्ली में भूख से तीन बच्चियों का तड़पकर दम तोड़ देना और ये सब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के विधानसभा क्षेत्र में घटित होना,दिल्ली सरकार के आश्रय गृह संस्कार से नौ बेटियों का गायब होना, सोनी मिश्रा को केजरीवाल द्वारा आत्महत्या के लिये मजबूर करना, संतोष कोली के परिवार के लोगों द्वारा केजरीवाल पर संतोष कोली की हत्या का आरोप लगना और उस पर केजरीवाल की चुप्पी उनके महिला विरोधी चरित्र का दर्शन दिल्ली की जनता को कराती है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल सम्पूर्ण महिला समाज की बात नहीं उठा रही है वो महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में नहीं अपितू आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा के अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रही है जिन्हे आम आदमी पार्टी के नेताओं के महिलाओं पर अत्याचार नजर नहीं आते। दिल्ली में महिलाओं की आवाज यदि स्वाति मालीवाल उठाती तो आम आदमी पार्टी के अधिकतर नेता महिलाओं के प्रति अपराध करने के लिए जेल की सजा काट रहे होते।

दिल्ली भाजपा महामंत्री श्री राजेश भाटिया ने कहा कि दिल्ली भाजपा की महिला मोर्चा की सभी बहने बुथ स्तर पर जाकर महिलाओं के बीच कमल मेहन्दी लगाकर और उज्जवला योजना की लाभार्थी बहनों के साथ उज्जवला चाय चैपाल लगाकर केजरीवाल सरकार की महिला विरोधी चेहरे को दिल्ली की बहनों के बीच उजागर करेंगी तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ केन्द्र सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार करेंगी।

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूनम पराशर ने कहा कि 16 दिसंबर, 2018 को दिल्ली रामलीला मैदान महिला हुंकार रैली में दिल्ली की महिला बोलेंगी और केजरीवाल की पोल खोलेंगी। रामलीला मैदान में महिलाओं की ऐतिहासिक रैली होने वाली है जिसमें दिल्ली एन सी आर की बहनें केजरीवाल और उनकी सरकार के महिला विरोधी चेहरे को जनता के समाने उजागर करेंगी। महिला हुंकार रैली का एक मात्र उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा हेतु वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना और वर्ष 2020 में केजरीवाल को सत्ता से उखाड़ कर दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है जिसके लिये दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा प्रतिबद्ध है।

Facebook Comments