उत्तर प्रदेश में किसान कुंभ महाअभियान आयोजित करेगा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा

लखनऊ 03 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उ0प्र0 के प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के उ0प्र0 अध्यक्ष चैधरी राजा वर्मा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से उ0प्र0 में आगामी 10 जनवरी से 14 फरवरी तक किसान कुंभ महा अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान ग्रामसभा स्तर पर आयोजित किया जायेगा। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उ0प्र0 के 59000 ग्राम सभाओं में जाकर किसानों को केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसान हित में लिये लिये गये निर्णयों एवं योजनाओं की जानकारी देंगे। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता इस अभियान में विपक्षी राजनीतिक दलों के प्रति आक्रामक रूख अपनाते हुये किसानों को सपा और बसपा शासनकाल में और भाजपा शासन काल में किसान हित में चलायी गयी कल्याणकारी योजनाओं की तुलनात्मक आंकड़ों की जानकारी देकर बतायेंगे कि एक मात्र भारतीय जनता पार्टी ही किसानों की शुभचिन्तक और किसानों की हितैषी पार्टी है। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता इस किसान कुंभ महाअभियान के अन्तर्गत किसानों से पुनः केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनवाने का संकल्प दिलायेंगे। भाजपा किसान मोर्चा इस किसान कुंभ महा अभियान के लिये अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिये आगामी 4, 5, 6 जनवरी को कार्यशाला का आयोजन भी करेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष चैधरी राजा वर्मा ने कहा कि किसानों के हित में जितने कार्य केन्द्र में नरेन्द्र  मोदी जी की सरकार एवं उ0प्र0 में योगी आदित्य नाथ जी की सरकार ने किये हैं, उतना किसी पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं किया। विपक्षी राजनीतिक पार्टियां मात्र झूठ का सहारा लेकर किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा विपक्ष को अपने इस प्रयास में सफल नहीं होने देगी। पहले भी भाजपा किसान मोर्चा ने विपक्ष की इस सच्चाई से किसानों को अवगत कराया है। इस किसान कुंभ महा अभियान के द्वारा किसानों को सच्चाई से अवगत करायेगा, ताकि विपक्ष किसानों को गुमराह न कर सके।

Facebook Comments