एकंगरसराय में महिलाओं का उमड़ा हुजूम सरकार पर उनके विश्वास का प्रतीक: राजीव रंजन

पटना, नवंबर 15, 2018: एकंगरसराय, नालंदा में आज आयोजित हरियाणा के राज्यपाल महामहिम सत्यदेव नारायण आर्य के सम्मान समारोह में उपस्थित हजारों महिलाओं की मौजूदगी को वर्तमान सरकार के प्रति विश्वास का प्रतीक बताते हुए भाजपा प्रवक्ता सह इस्लामपुर के पूर्व विधायक श्री राजीव रंजन ने कहा “ महामहिम सत्यदेव नारायण आर्य जी का हरियाणा का राज्यपाल बनना हमारे जिले के लिए गौरव की बात है. उनके राज्यपाल बनने के बाद से ही जिले के लोग, विशेषकर महिलाएं उनका स्वागत तथा सम्मान करने के लिए उत्सुक थे. उन्ही की मांग पर आज एकंगरसराय में आज महामहिम राज्यपाल जी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमे जिले के कोने कोने हजारों महिलाएं पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित हुई, यहाँ तक कि उनकी संख्या हमारी उम्मीद से भी ज्यादा रही. इस समारोह में महिलाओं की यह भागीदारी पिछले चार वर्षों में उनके बढे आत्मविश्वास और वर्तमान सरकार पर उनके अटूट भरोसे को दर्शाती है.

नालंदा की महिलाओं द्वारा भाजपा को दिए जा रहे समर्थन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा “ आज भाजपा के समर्थन में क्षेत्र की महिलाओं का यह अभूतपूर्व समर्थन देख कर विरोधियों का कलेजा मुह को आ गया होगा. आखिर महिलाएं वर्तमान सरकार का समर्थन भला क्यों नही करेंगी, जब इस सरकार ने महज चार वर्षों में ही उनके हित ऐसे-ऐसे काम कर के दिखा दिए हैं, जो आजादी के बाद से अब तक नही हुए. यही सरकार है जिसने महिलाओं को रसोई के धुंए से होने वाली तकलीफों को समझा और करोड़ो महिलाओं को केवल उज्ज्वला योजना के माध्यम से इससे मुक्ति दिला दी. आज देश की 87% से अधिक महिलाएं रसोई गैस का उपयोग कर रही हैं. इसके अलावा यही सरकार ने जिसने खुले में शौच के अभिशाप को समाप्त करने का बीड़ा उठाते हुए 8 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया, जिससे महिलाओं के आत्मसम्मान में बढ़ोतरी हुई है. सरकार द्वारा संचालित मुद्रा योजना के लाभार्थियों में आज 70% महिलाएं, यानी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए भी सरकार के प्रयत्न जगजाहिर हैं. कुल मिलाकर देखें तो इन चार वर्षों में महिलाओं के समाजिक तथा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने क्रांतिकारी कार्य किए हैं, जिसे महिलाएं भी बखूबी समझ रही हैं और इसीलिए यह वर्तमान सरकार के सहयोग में दृढ़तापूर्वक खड़ी हैं.”       

Facebook Comments