एकलव्य इंटर कॉलेज ने रजत जयंती कार्यक्रम भव्यता के साथ मनाया

आजमगढ़ | एकलव्य शिक्षा एवं सेवा न्यास द्वारा संचालित एकलव्य इंटर कॉलेज ने अपना रजत जयंती कार्यक्रम बड़ी भव्यता के साथ मनाया | इस शुभ अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता व सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया | जिसमें अलग – अलग जनपदों के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया | साथ ही रंगोली, नृत्य, गायन, नाटक मंचन सहित तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ विद्यार्थिओं ने दी | विजेता छात्र / छात्राओं को नगद धनराशि सहित मैडल व ट्रॉफी प्रदान कर उन्हें कॉलेज प्रशासन ने सम्मानित किया | वहीं शिक्षकों, साहित्यकारों, कलाकारों व समाजसेवी प्रबुद्धजनों को स्मृतिचिह्न व सम्मान पत्र प्रदान किये गये |

कार्यक्रम आयोजक रामसूरत बिंद (एकलव्य इण्टर कॉलेज – संस्थापक व प्रबंधक) ने अपने संक्षिप्त उद् बोधन में कहा कि, उन्हें शिक्षा से बहुत गहरा लगाव शुरू से ही रहा है, वे 23 जनवरी 1994 से कॉलेज की स्थापना करके गरीब छात्र – छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा की पूर्ण व्यवस्था अपने कॉलेज के माध्यम से करते आ रहे हैं |

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ( अध्यक्ष – बृजलोक अकादमी), अतिविशिष्ट अतिथि एस. डी. ओमी (संगीतकार), विशिष्ट अतिथि चन्दन साहनी (लेखक) | मंच संचालन बुधिराम बिंद ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश कुमार ने की, कार्यक्रम सहयोगी रहे कमलेश बिंद, वेदप्रकाश, सर्वजीत बिंद, प्रभावती देवी, वर्षा बिंद व प्रतीक्षा बिंद |

कार्यक्रम में उपस्थित महानुभाव – रामनैन बिंद, सतीश गौड, विनोद प्रजापती, चन्द्रभान बिंद, महेन्द्र बिंद, सहादुर यादव, हरिवंश कुमार, रविन्द्र कुमार आदि |

कार्यक्रम के अंत में सुस्वादु भोजन की पूर्ण व्यवस्था सभी के लिए की गई | कुलमिलाकर कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा |

Facebook Comments