कुन्दन कुमार सिंह बने सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

पटना 22 नवम्बर : राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान ने आज संगठन का विस्तार करते हुये सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता कुन्दन कुमार सिंह को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पटना जिले के अंतर्गत पुनपुन निवासी सुनील कुमार सिंह को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव व पटना जिला निवासी गणेश यादव को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनीत किया है।
उक्त आशय कि जानकारी देते हुए मोर्चा के प्रधान महासचिव नरेश महतो एव राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने आगे बताया कि मोर्चा मे इन नेताओं के पदाधिकारी बनने से संगठन न केवल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत होगा व बिहार प्रांत के बाहर भी संगठनिक ईकाई को आगे बढाने मे बल‌ मिलेगा। गरीबो,पिछड़ो, दलितो व सामाजिक रुप‌ से वंचित वर्गो को न्याय दिलाने व सामाजिक न्याय कि आवाज को बुलंद करने के उदेश्य से संगठन का जनाधार तेजी से बढ रहा है। मोर्चा मे युवाओ व छात्रो कि भागिदारी बढा है।
मोर्चा के प्रवक्ता ने आगे बताया कि लोकसभा चुनाव मिशन-2019 मे जन जन मे लोकप्रिय नेता व प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को पुन देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए मोर्चा एकजुट है और प्रदेश के कोने कोने मे एनडीए गठबंधन को जिताने के लिए मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता सघन अभियान चलायेगे।

Facebook Comments