केन्द्र व प्रदेश की सत्ता में होने के कारण जनता के प्रति हमारी जबाबदेही बड़ी है-सुनील बंसल

लखनऊ 28 दिसम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल  ने आज कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सत्ता में होने के कारण जनता के प्रति हमारी जबाबदेही बड़ी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार ने जनता के हित के लिए जो कार्य किये है और जो योजनाएं लागू की है उनकों जन-जन के बीच पहुंचाने के लिए मीडिया एक सशक्त माध्यम है। इसलिए पार्टी के मीडिया विभाग से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि वह सरकार की योजनाओं के साथ-साथ संगठन के कार्यक्रमों व अभियानों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु अपनी भूमिका का सुनियोजित ढंग से निर्वाहन करें। श्री बंसल आज मेरठ बीआईटी कालेज में पार्टी के पश्चिम क्षेत्र की मीडिया कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हम सभी को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा सरकार द्वारा कराये गये कार्यो का लेखा-जोखा एकत्र कर मीडिया को यह बताना चाहिए कि हमारी सरकारों ने लोक कल्याण के लिए जनता से किये गये तमाम वादों को पूरा करते हुए जनहित में अनगिनत योजनाएं बनाई और उनकों लागू करने का काम किया।
इससे पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मीडिया कार्यशाल में उपस्थित प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो को मीडिया के माध्यम से हम जन-जन तक पहुंचा सकते हैै। उन्होंने कहा कि पार्टी के पक्ष को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पार्टी की मीडिया टीम सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सेतु का काम करें। हमारी सरकारों के द्वारा जो काम हुए है विपक्ष की सारी सरकारें मिलकर वो काम नहीं कर पायी है। हमारी सरकारों ने जातिवाद मिटाया है, विकासवाद लागू किया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने पार्टी के मीडिया प्रबंधन से जुड़ी आगामी योजनाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आगामी दिनों में पार्टी द्वारा कई रैलियों, कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। पार्टी के सभी संगठनात्मक कार्यो और रैली-सभा इत्यादि कार्यक्रमों को हम मीडिया के माध्यम से आमजन तक कैसे पहुंचायेंगे, इसकी योजना-रचना अभी से तैयार कर ले। उन्होंने विभिन्न जिलों से आये मीडिया टीम के पदाधिकारियों का आहवाहन किया कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और हमें पूरी सजगता के साथ अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए पार्टी विजय अभियान में अपना सहयोग करना है।
प्रदेश के मीडिया संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया विभाग भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के किये गये कार्यो का हिसाब अगर सही तरीके से प्रस्तुत करेगें तो आज तक की जितनी सरकारें भारतीय जनता पार्टी के इतर बनी रही है उनकी तुलना में भाजपा की सरकारों ने अभूतपूर्व काम किया है, जिससे जनता को सीधे लाभ पहुंचा है। इसके अलावा श्री त्रिपाठी ने मीडिया कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन किया।
क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जी, क्षेत्रीय सह मीडिया संपर्क प्रमुख अजय त्यागी ने भी अपना मार्गदर्शन दिया।
आज के मीडिया कार्यशाला में पश्चिम क्षेत्र के सभी 19 संगठनात्मक जिला ईकाईयों मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, जिला मीडिया संपर्क प्रमुख व पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों की लोकसभा संचालन टीम के मीडिया टीम के पदाधिकारियों सहित क्षेत्रीय अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेन्द्र शर्मा ने किया।

Facebook Comments