दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की 50वीं मन की बात सामूहिक रूप से सुनी

नई दिल्ली, 25 नवम्बर। दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 50वीं मन की बात सभी जिलों के विभिन्न क्षेत्रों मंे कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर सुनी।
ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष श्री गौरव खारी के नेतृत्व में इंडिया गेट पर सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनी। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मन की बात सुनी। प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया के नेतृत्व में सत नगर करोल बाग में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनी एवं स्टेट बैंक कालोनी में भाजपा मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनी।
तुर्कमान गेट पर केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल एवं प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता ने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद हारून के साथ बड़ी संख्या में एकत्र हुये मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 50वीं मन की बात सुनी।
श्री सिद्धार्थन ने कहा कि यहां इंडिया गेट पर आकर ओबीसी मोर्चा के कार्यकताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री की मन की बात सुनकर एक नई पहल की है जिससे आगामी महीनों में होने वाली मन की बात को ऐसे ही ऐतिहासिक क्षेत्रों में सामूहिक रूप से सुनने का कार्यकर्ताओं द्वारा प्रयास किया जायेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 3 अक्टूबर, 2014 को विजय दशमी के दिन से मन की बात शुरू की थी। आज मन की बात का 50वीं प्रस्तुतीकरण था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महीने के अंतिम रविवार को मन की बात प्रातः 11 बजे रेडिया पर करते हैं।
श्री भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मन की बात में कोई भी राजनीतिक बात नहीं करते लेकिन सामाजिक समस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों का देश के 130 करोड़ लोगों के दिलों पर गहरा असर पड़ रहा है।
आज की मन की बात में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मोदी आएगा और चला जाएगा, लेकिन यह देश अटल रहेगा, हमारी संस्कृति अमर रहेगी। 130 करोड़ देशवासियों की छोटी-छोटी यह कहानियां हमेशा जीवित रखेंगी। हाल ही में आकाशवाणी ने ‘मन की बात पर सर्वे भी कराया, जिन लोगों के बीच सर्वे किया गया है, उनमें से औसतन 70 प्रतिशत नियमित रूप से “मन की बात“ सुनने वाले लोग हैं। अपनी आज की मन की बात में प्रधानमंत्री ने प्रमुख 4 श्रोताओं के प्रश्नों का जवाब दिया।

Facebook Comments