पांच राज्यो के चुनाव मे भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी : राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा

पटना 2 दिसम्बर राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान, राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता नीलमणि पटेल एव प्रदेश अध्यक्ष बिनोद कुमार उर्फ बिनू सिंह ने एक बयान जारी करते हुये कहा कि पांच राज्यो क्रमशः मध्य प्रदेश राजस्थान, छत्तीसगढ़,मिजोरम व तेलंगाना विधानसभा चुनाव मे भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। आम जनो मे लोकप्रिय नेता व देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश मे विकासशील कार्यो को अमलिजामा पहना कर भारत को विकसित राष्ट्र के श्रेणी मे खरा करने करने का प्रयास किया है उसका सिधा असर इन राज्यो के चुनाव मे देखने को मिल रहा है। केन्‍द्र सरकार के विकासशील योजनाओं का लाभ देश के आम जनो गरीबो किसानो दलितो को खास तौर पर मिल रहा है। सबका साथ सबका विकास मुल मंत्र से समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलने के मोदी सरकार के संकल्प से इन पांच राज्यों मे आम जन खासा प्रभावित है।
मोर्चा नेताओं ने कहा कि पांच राज्यो के चुनाव परिणाम से कांग्रेस युवराज राहुल गांधी जी को अपने खिसकती हुई राजनीतिक जमीन का पता चल जायेगा। आजादी के बाद से वर्षो केन्द्र कि सत्ता मे रहने वाली कांग्रेस सरकार ने कभी भी गरीबो, दलितो,वंचितो व समाज के निचले पायदान पर रहने वाले लोगों के विकास व कल्याण के बारे मे नही सोचा। मध्यप्रदेश, राजस्थान व छतीसगढ मे भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता मे आयेगी वही मिजोरम व तेलगाना मे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

Facebook Comments