पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में उद्यमी एवं व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का आयोजन

नोएडा। उद्यमी एवं व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में अपराध शाखा के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में एमएसएमई व उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के साथ नोएडा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, उद्योग भारती, लघु उद्योग भारती, भंगेल व्यापार मंडल होशियारपुर व्यापार मंडल व दादरी व्यापार मंडल के साथ पुलिस अधिकारी राजीव कुमार सिंह सीओं सिटी एंड इंडस्ट्री के अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में एमएसएमई के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाहटा व उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने अधिकारियों का स्वागत किया। अशोक कुमार सिंह को सराहनीय कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन एमएसएमई के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाहटा, एनएस नकवी उपाध्यक्ष, प्रवीण गर्ग संरक्षक राकेश गुप्ता ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। क्राइम मीटिंग में सभी उद्योग एवं बाजारों की समस्याओं के लिए बात की गई थी इसमें मुख्यत है व्यापारी अवधेश पाल हत्याकांड, भगेल में जाम की स्थिति की, रेड लाइट ठीक करने के लिए, अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए, सेक्टर 18 नए साल पर कट खोलने के लिए बात की गई। अशोक कुमार सिंह ने सभी मुद्दों को सुना है और कुछ मुद्दों को तुरंत फोन पर ही सुलझा दिया उन्होंने सभी व्यापारी भाइयों को कहा कि उन्हें किसी भी बात के लिए किसी भी अफसर से डरने की जरूरत नहीं है। पूरा प्रशासन और सरकार व्यापारियों और उद्यमियों की साथ है। आपको कोई दिक्कत हो तो आप सीधे मुझे फोन पर बता सकते हैं। श्री सिंह ने आगे कहा कि उद्यमी व व्यापारी मीटिंग हर माह की जाएगी मीटिंग पर खुशी जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि जो व्यापारी पहले किसी भी शिकायत करने के लिए डरता था उन्हें अब एक प्लेटफार्म मिल गया है। यहाँ हम अफसरों के सामने अपनी बात रख सकते हैं जिससे हमारी समस्याओं का समाधान जल्दी और आसानी से हो जाता है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएसएमई के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाहटा उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग होशियारपुर व्यापार मंडल से राकेश गुप्ता, एनएच नकवी, सुखदेव गुप्ता, भंगल व्यापार मंडल से मनोज कुमार गोयल, बाबूराम गुप्ता, संदीप चैहान, लघु उद्योग से श्रीमती मंजुला मिश्रा, दादरी व्यापार मंडल से अनेक व्यापारी व गंगाराम नवीन गुप्ता आदि सैकड़ों व्यापारी उद्यमी एवं भाइयों ने भाग लिया।

Facebook Comments