प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डये 3 दिसम्बर को वाराणसी में प्रवास पर रहेगें

लखनऊ 02 दिसम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डये कल 3 दिसम्बर को वाराणसी में प्रवास पर रहेगें। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय सुबह 10ः30 बजे राजेन्द्र विहार कालोनी, सुन्दरपुर में श्री देव भट्टाचार्या के नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश तथा दोपहर 11ः40 बजे महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली में मण्डल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन,  दोपहर 12 बजे   आदर्श गांव जलखोर में विकास कार्यो की समीक्षा तथा सायं 3 बजे ग्राम हटिया, विधानसभा मुगलसरायं में पदयात्रा चैपाल में सहभागिता करेगे।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय 4 दिसम्बर को दिल्ली प्रवास पर रहेगें।

Facebook Comments