प्रदेश के मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी के पिता चौधरी करन सिंह जी के निधन पर शोक

लखनऊ 04 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र सिंह चौधरी के पिता श्री चौधरी करन सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। डा0 पाण्डेय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी के साथ है। 
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ. समीर सिंह, डाॅ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दूबे, आलोक अवस्थी, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह एवं अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी, शिव कुमार पाठक जी ने भी चौधरी करन सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Facebook Comments