प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उभरता नया भारत विषय पर युवाओं से संवाद किया

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के युवा संसद कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उभरता नया भारत विषय पर युवाओं से संवाद किया। अयोध्या जिले के राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय में हुई युवा संसद में युवा आइकाॅनस ने राष्ट्रहित में अपने विचार रखे।
भाजपा लोकसभा चुनाव सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा भारत युवा प्रधान देश है। उसकी संस्कृति के उन्नयन और नव निर्माण में युवाओं का योगदान सदैव रहा हैै। भविष्य का भारत युवाओं पर निर्भर है। मोदी जी ने पिछले सालों में सबका साथ-सबका विकास के अजेंडा से एक न्यू इंडिया बनाया जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक शक्ति के रूप में उभर कर आया है। उन्होंने भाजयुमो पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम में आए सभी यूथ आइकॉन को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उनका धन्यवाद देते हुए मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवाओं को आहवाहन किया।
अयोध्या में ‘‘युवा संसद’’ कार्यक्रम अवध क्षेत्र के भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास सिंह, महामंत्री विजय यादव और क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री शुभम अवस्थी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, अयोध्या के जिला अध्यक्ष शिवम सिंह और आए हुए अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष और समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments