भाजपा के सभी प्रकोष्ठ एवं मोर्चे भाजपा को बजबूत बनाने का काम करें-डाॅ.महेन्द्रनाथ पाण्डेय

लखनऊ 31 दिसम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय आज कान्हा फार्म बैराज रोड, बिजनौर में क्षेत्रीय कार्यशाला सहकारिता प्रकोष्ठ सम्मिलित हुए। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार गंगा में अलकनंदा एवं अन्य सहायक नदियां मिलती है और समुद्र में गिरती है, उसी तरह भाजपा के सभी प्रकोष्ठ एवं मोर्चे भाजपा को बजबूत बनाने का काम करें। पूर्व में सहकारिता पर सपा के एक  ही व्यक्ति  का कब्जा था और पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त था। अब वह समाप्त हो गया है। भाजपा ने गरीबों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहंुचाया। इस तरह पूर्व में किसी सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर को उठाने के लिए कोई योजना नहीं चलाई।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीब लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है। अब सब्सिडी सीधे किसान के खाते में जा रही है, इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। हमारा लक्ष्य पं. दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय को पंहुचाने का प्रयास है। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नही है। हमारी सरकार ने गरीबों के इलाज की चिंता की है, इसके लिए आयुष्मान कार्ड की योजना है। अब कोई गरीब पैसे की अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा। कार्यशाला की अध्यक्षता डाॅ. वीरवल सिंह, संचालन आलोक कुमार सिंह किया।
बैठक में मुख्य रूप से चैधरी तेजवीर सिंह, सूर्य प्रकाश पाल, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय कुमार, सांसद राजा भारतेन्दु सिंह, अशोक कटारिया, राजीव सिसौदिया व कृष्ण बलदेव सिंह उपस्थित रहे।

Facebook Comments