भारतीय युवा सभा ने निजी पब्लिक स्कूलों में अवैध रूप से बढ़ाई जा रही फीसवृद्धि को लेकर मोर्चा खोला

नोएडा। भारतीय युवा सभा ने निजी पब्लिक स्कूलों में अवैध रूप से बढ़ाई जा रही फीस वृद्धि को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आज भारतीय युवा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित था। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि नोएडा में निजी पब्लिक स्कूलों की मनमानी चरम सीमा पर पहुंच गई है। यह निजी पब्लिक स्कूल अभिभावकों को लूटने का काम कर रहे हैं। इन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का कोई भय नहीं है। इन्हें कानून का भी कोई भय नहीं है। उन्होंने कहा कि निजी पब्लिक स्कूल कॉपी किताब, स्कूल ड्रेस, के साथ साथ में फीस वृद्धि करके अभिभावकों को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्षिक चार्ज के नाम पर मोटी रकम की वसूली की जा रही है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर निजी पब्लिक स्कूल अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो भारतीय युवा सभा सड़कों पर उतर कर इनके खिलाफ व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को इस संदर्भ में ठोस कदम उठाना चाहिए। कार्यक्रम में विजय शर्मा, रंजन कुमार जिला प्रभारी, श्याम कुमार कार्यालय प्रभारी, विजय तिवारी, कैलाश कुमार, सीजाल खान, ललित यादव, राजू दीक्षित, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव हरीश मल्होत्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments