भ्रष्टाचारी गठबंधन के कुछ नेता जेल के अंदर हैं, कुछ बेल पर बाहर जनता को गुमराह कर रहे हैं-मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 17 नवम्बर। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने संवैधानिक पद पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा संविधान के संघीये ढांचे पर हमला करते हुये बयान और भाजपा के खिलाफ बन रहे महा भ्रष्टाचारी गठबंधन (जी.सी.ए.) के समर्थन में उनके द्वारा केन्द्र और संवैधानिक संस्थाओं पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं जिसमें दो मंत्री सतेन्द्र जैन और कैलाश गहलोत पर आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में आयकर विभाग में जांच चल रही है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री का सी.बी.आई. और आयकर विभाग जैसी संवैधानिक संस्था पर बयान भ्रष्टाचार में उनकी संलिप्पतता को साफ उजागर करता है। संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को संविधान का अनादर करने का कोई हक नहीं है। दिल्ली भाजपा ऐसे मुख्यमंत्री के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करती है।
श्री तिवारी ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है, इससे पूर्व भी कई बार दिल्ली के मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं। भ्रष्टाचार में संलिप्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के सीबीआई को राज्य में न घुसने देने के बयान का समर्थन करते हुए केजरीवाल ने अपने अर्बन नक्सली चरित्र का प्रमाण जनता के सामने एक बार फिर रख दिया है। केजरीवाल दिल्ली के विकास कार्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में राजनीति विस्तार के लिए अपना समय देते है जिसके लिए दिल्ली की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
श्री तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के कई मामलों में आम आदमी पार्टी और उनके नेता संलिप्त हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री खुद चीफ सेक्रेट्री के साथ मारपीट के आरोप में बेल पर घूम रहे हैं और ऐसे आपराधिक छवि के नेता का भ्रष्टाचार पर बयान देना अपनी दागदार छवि को पाक-साफ दिखाने के समान है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं जिसे लेकर विपक्षी पार्टियां डरी हुई हैं। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। लेकिन देश की विकास धारा को रोकने के लिए कुछ भ्रष्टाचारी पार्टियां मिलकर महा भ्रष्टाचारी गठबंधन बना रही हैं जिसका अपना कोई नेता नहीं है ये पार्टियां देश का क्या भविष्य बनाएंगी। इस महा भ्रष्टाचारी गठबंधन के नेता भ्रष्टाचार के मामलों में कुछ जेल के अंदर हैं और कुछ बेल पर बाहर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
– मीडिया विभाग

Facebook Comments