महाठगबंधन की सीट शेयरिंग फॉर्मूला में कांग्रेस व आरजेडी के बीच रस्साकशी चल रही है

पटना 22 मार्च, 2019. बिहार भाजपा के प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने महागठबंधन  पर ट्वीट कर कटाक्ष किया है। निखिल ने कहा कि जनता को दिग्भ्रमित करने वाले इस महाठगबंधन की सीट शेयरिंग फॉर्मूला में ऐसा दिख रहा है कि कांग्रेस व आरजेडी के बीच रस्साकशी चल रही है जो चुनावी मैदान में भी एक- दुसरे को हराने का काम करेगी। इन दोनों पार्टियों ने शरदयादव जी को पानी भरने पर मजबूर कर दिया है। सीपीआई (एमएल) पर एक सीट देकर जैसे एहसान जताया है तो वहीँ सीपीआई और सीपीएम जैसी शून्य जनाधार वाले वामपंथी दलों को उनकी सही जगह बता दी गयी है।

 

निखिल ने कहा कि सामाजिक न्याय- सरोकार एवं समाजवादी विचारधारा वाले किसी भी राजनीतिक दल का स्वाभाविक  गठबंधन कांग्रेस के साथ नहीं हो सकता। लेकिन पारिवारिक विरासत और राजनीतिक वजूद बचाने के लिए ही कोई भी राजनीतिक दल कांग्रेस का गठबन्धन सहयोगी बन सकता है। यह बात बिहार के महागठबंधन पर सटीक बैठताहै। चुनाव में जनता को ठगने के लिए इस ठगबंधन की हकीकत बिहार की जनता पहचान चुकी है।

 

निखिल आनंद ने अपने तीन ट्वीट से महागठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारत में परिवारवाद आधारित राजशाही का दौर और साथ ही राजा- रानी- राजवाड़े खत्महो गए। पर लोकतंत्र में कांग्रेस ने “परिवारवाद” को न सिर्फ जिन्दा रखा बल्कि इसको राजनीतिक मान्यता दिलाई। इसी कड़ी में बिहार में महागठबंधन के नेतागण राहुल गाँधी कोराजा मानकर पालकी ढोने के लिए तैयार है।

Facebook Comments