महात्मा गांधी जी की 150वीं जंयती के उपलक्ष्य में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा

लखनऊ 30 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी जी की 150वीं जंयती के उपलक्ष्य में कल से पूरे प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकालेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय कल बांदा विधानसभा के गांव बिलगांव से पदयात्रा अभियान का शुभारम्भ करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक चलने वाले पदयात्रा के कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व मंत्रीगण सम्मलित होंगे। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभाओं में 150 किमी. की पदयात्रा होगी। प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 25 कार्यकर्ताओं की कुल 6 टोलियां बनाई जायेगी। पदयात्रा में पार्टी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों की सहभागिता होगी। विधानसभा स्तर पर निकलने वाली सभी 6 पदयात्राओं का शुभारम्भ किसी एक स्थान से होगा तथा समापन भी किसी एक स्थान पर होगा।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि एक दिन में एक टोली दो से तीन गांवों की पदयात्रा करेगी। टोली गांवों में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त लाभार्थियों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क करेगी। तथा चैपालों के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा जनता के बीच करेगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने बताया कि पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र के सभी वार्ड़ो तथा ग्रामीण अंचल के हर गांव में पहुंचकर आमजन को मोदी-योगी सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही नीतियों से अवगत करायेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय बांदा सदर विधानसभा के ग्राम बिलगांव से पदयात्रा का शुभारम्भ करेंगे। राजधानी लखनऊ में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल’ व जयपाल सिंह लखनऊ पूर्व, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला व कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ मध्य, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैण्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी व सुरेश श्रीवास्तव लखनऊ पश्चिम, श्रीमती जयदेवी मलिहाबाद सु0, अविनाश त्रिवेदी बक्शी का तालाब, नीरज बोरा लखनऊ उत्तर, कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा कैसरगंज, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल बहराइच, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षवरलाल गौड़ कुर्सी, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य व राज्यमंत्री स्वाति सिंह सरोजनी नगर विधानसभा, कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री मनकापुर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह तरबगंज, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया सरैनी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता गौरा विधानसभा गोण्डा, यूपीसीएलडीएफ के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी मिश्रिख, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर सिधौली विधानसभा में आयोजित पद यात्रा में सम्मलित होंगे।
जबकि प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक रामपुर, केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह नोएडा, मंत्री चेतन चैहान नौगांव सादात, मंत्री भूपेन्द्र चैधरी बिलाई, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, मंत्री बलदेव ओलख व प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन बिलासपुर, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी सहारनपुर नगर, प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम सहारनपुर देहात व मंत्री सुरेश राणा थाना भवन, प्रदेश विधानसभा में पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय बिधूना, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह हुसैनगंज, श्रीमती अर्चना पाण्डेय छिबरामऊ, सत्यदेव पचैरी गोविन्द नगर, प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार कल्याणपुर, मंत्री सतीश महाना महराजपुर, पिछड़ा वित्त आयोग के अध्यक्ष बाबूराम निषाद शीशामऊ, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल कायमगंज व सुब्रत पाठक बबीना विधानसभा में आयोजित पद यात्रा में सम्मलित होंगे। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह आंवला, सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बरेली कैण्ट, राम शंकर कठेरिया आगरा उत्तर, मंत्री संदीप सिंह अतरौली, एसपी सिंह बघेल टूण्डला, लक्ष्मी नारायण चैधरी छाता व श्रीकांत शर्मा मथुरा व प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खडेलवाल बहेड़ी तथा बी.एल. वर्मा आगरा दक्षिण, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति कोल, श्रीमता अंजूला महौर इग्लास विधानसभा में आयोजित पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही पत्थरदेवा, मंत्री जय प्रकाश निषाद रूद्रपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला बस्ती सदर, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक तिवारी अतरौलिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्रा बरहज, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना, दारा सिंह चैहान मधुबन, प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह महराजगंज, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर डा0 धर्मेन्द्र सिंह गोरखपुर ग्रामीण, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह मऊ सदर विधानसभा में आयोजित पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। जबकि कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम, नंद कुमार नंदी इलाहाबाद दक्षिण, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य व मंत्री गिरीश यादव जौनपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, अनुसूचित मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर बाबागंज, प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय सकलडीहा, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर, मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह पट्टी, केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला व मंत्री अनिल राजभर शिवपुर विधानसभा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र महेश श्रीवास्तव वाराणसी कैण्ट विधानसभा में आयोजित पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। पार्टी के अन्य पदाधिकारी विधायक, सांसद व मंत्रीगण भी अलग-अलग विधानसभाओं में पदयात्रा के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।

Facebook Comments