मुख्यमंत्री, साहित्यकार या कुलपति के रूप में,डाॅ.सम्पूर्णानंद हर क्षेत्र में अद्वितीय थे

लखनऊ 01 जनवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में डाॅ. सम्पूर्णानंद की जयंती मनाते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। डाॅ. सम्पूर्णानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि चाहे मुख्यमंत्री के रूप में या साहित्यकार के रूप में या कुलपति के रूप में डाॅ. सम्पूर्णानंद हर क्षेत्र में अद्वितीय थे तथा उन्होंने हर क्षेत्र अमिट छाप छोड़ी। अलग राजनीतिक दल में होने के बावजूद पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुस्तक का प्राक्थन डाॅ. सम्पूर्णानंद जी द्वारा लिखा जाना उनका दलगत राजनीति से पृथक व्यक्तित्व दर्शाता है।
डाॅ. सम्पूर्णानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ जयंती समारोह प्रारम्भ हुआ। डाॅ. सम्पूर्णानंद जी की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना रहे तथा अध्यक्षता भाजपा मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. राकेश त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता हश्चिन्द्र श्रीवास्तव, अशोक पाण्डेय, अशोक तिवारी, विध्यवासिनी कुमार, श्यामनंदन सिंह व विभूति राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन राजकुमार ने किया।

Facebook Comments