रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा झूठ,फरेब व स्वार्थ पर अधारित राजनीतिक बंद करे‌-मोर्चा

पटना 4 फरवरी 2019 राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रधान महासचिव सह भाजपा नेता नरेश महतो,महासचिव गणेश यादव एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने बयान जारी कर कहा कि रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा झूठ,फरेब व स्वार्थ पर अधारित राजनीतिक बंद करे‌।
मोर्चा नेताओं ने रालोसपा द्वारा बिहार बंद के औचित्य पर सवाल खड़ा करते हुये कहा कि रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के इशारे पर रालोसपा कार्यकर्ता जबरन आक्रोश मार्च के दौरान प्रशासन के द्वारा रोके जाने पर अराजकतापूर्ण तरिके से पुलिस प्रशासन से हाथा पाही करना पुलिस पर पथराव करना गुंडागर्दी कि निशानी है। आक्रोश मार्च के दौरान रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का चोटिल होकर पीएमसीएच मे भर्ती होना निहीत स्वार्थ को दर्शाता है जबकि सच्चाई है कि स्वास्थ जांच के दौरान किसी भी तरह डाक्टरो ने चोट का निसान नही।
मोर्चा नेताओं ने कहा कि रालोसपा के द्वारा आज बिहार बंद को राज्य की जनता ने कोई नोटिश नही लिया वहि इनके सहयोगी दलो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी कही गंभीरता पूर्वक बंद के समर्थन मे कही नही दिखे। रालोसपा गिने चुने 10-20 कार्यकर्ताओं के द्वारा बार बार पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस से भीरंत कर अपने आप को आन्दोलनकारी समझते है। बिहार मे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के संयुक्त नेतृत्व मे कानून का राज है उस परिस्थिति मे किसी भी दल विशेष के कार्यकर्ता सड़को पर गुंडा गर्दी करेगे सरकार उन्हे जेल के सिकंजो मे बंद करेगी।

Facebook Comments