लखनऊ में प्रदर्शन को लेकर व्यापारियों ने जनसंपर्क तेज कियाः विकास जैन

नोएडा। ऑनलाइन कारोबार को बढ़ावा मिलने के साथ ही सरकार के कड़े नियमों को लेकर व्यापारी असंतुष्ट हैं। व्यापारी वर्ग अब सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। आगामी लोकसभा चुनावांे से पहले इस तरह के अभियान सरकार की परेशानी बढा सकते है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के तत्वावधान में आगामी 17 दिसंबर को लखनऊ में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने दी।
विकास जैन ने बताया कि सरकार की नीतियों की वजह से व्यापारी परेशान है। जीएसटी को लेकर नियम रोज बदले जा रहे हैं। इसकी वजह से इनपुट टैक्स का मिलान नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से व्यापारियों को प्रताड़ित करने का काम अधिकारी कर रहे हैं। विकास जैन का आरोप है कि ऑनलाइन कारोबार होने की वजह से खुदरा व्यापार का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। इसको लेकर भी व्यापारी पशोपेश में है। 17 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले विशाल प्रदर्शन के लिए नोएडा के व्यापारियों से जनसंपर्क तेज कर दिया है। विकास जैन ने अपने साथियों के साथ सेक्टर-51 के व्यापारियों से जनसंपर्क कर इस अभियान में शामिल होने की अपील की। प्रदेश महामंत्री अभिनव गुप्ता ने कहा कि अब सभी व्यापारियों को एक होने का समय आ गया है। सरकार के मुखिया व्यापारियों की समस्याओं को समझने की कोशिश करें। श्री गुप्ता के सभी व्यापारियों को एक होकर लखनऊ पहुँचने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उनके साथ हर्षित गुप्ता, ऋषभ जैन, अजय कुमार कौशिक, जगदीश गुप्ता, गणेश शर्मा, रवि गुप्ता, दिनेश शर्मा, मिथुन चैहान सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

Facebook Comments