विमला बाथम द्वारा वीरांगना अंवतीबाई महिला चिकित्सालय (डफरिन) का निरीक्षण किया गया

आज दिनांक 03.01.2019 को उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम द्वारा वीरांगना अंवतीबाई महिला चिकित्सालय (डफरिन) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में भर्ती महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही मरीजों को दिये जाने वाले भोजन, दवाईयां एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया गया साथ ही समस्त वार्डो में भर्ती महिलाओं, शिशुओं का हालचाल भी लिया गया। मा. अध्यक्ष ने एस. एन. सी. यूनिट में भर्ती अत्यन्त कम वजन के नवजात शिशु की विशेष देखभाल हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका को विशेष निर्देश दिये।
चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप किशोरी परामर्श दात्री इकाई, सम्पूर्णा क्लीनिक, आयुष्मान भारत मित्र काउण्टर तथा   के. एम. सी. प्रोजेक्ट का सफल संचालन चिकित्सालय द्वारा किया जा रहा है तथा पैल्विक कैंसर की रोकथाम हेतु शासन स्तर पर एच. पी. वी. वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है जो चिकित्सालय में 09 से 15 वर्ष की आयु की किशोरियों हेतु है।
अध्यक्ष महोदया द्वारा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डा. नीरा जैन को महिलाओं एवं किशोरियों से सम्बन्धित समस्त लाभकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु इनका स्पष्ट उल्लेख अस्पताल परिसर में कराये जाने के निर्देश दिये गये। मा. अध्यक्ष महोदया द्वारा चिकित्सालय के स्नानागार एवं शौचालय की सफाई संतोष जनक न होने पर अप्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए समुचित सफाई के निर्देश दिये गये तथा चिकित्सालय में वार्डो की संख्या बढ़ाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान आयोग की मा. सदस्य श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।

Facebook Comments