विश्व मे भारत का परचम फहराने वाले गोल्फर अर्जुन भाटी का अट्टा गाँव मे हुआ भव्य स्वागत

नोएडा: विश्व मे भारत का परचम फहराने वाले व गुर्जर बिरादरी की शान कहे जाने वाले अर्जुन भाटी का स्वदेश वापसी पर लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया। मलेशिया मे चल रहे जूनियर गोल्फ चेम्पियनशिप के विश्वविजेता अर्जन भाटी का आरडब्लूए अट्टा के पदाधिकारियों ने भी अट्टा गाँव में फूल माला पहनाकर और शॉल भेंट कर अर्जुन का स्वागत किया। अर्जुन के स्वदेश वापसी पर जगह-जगह ढोल नगाड़े बजाकर व फूल माला पहनाकर लोगों ने भव्य स्वागत किया। अर्जुन के पिता कहते हैं कि बेटे की जीत पर वह अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। अर्जुन मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के मांयचा गांव के रहने वाले हैं।
आरडब्लूए अध्यक्ष राजेश अवाना ने कहा कि अर्जुन भाटी ने गोल्फ चैंपियनशिप में विश्व चैम्पियन बनकर केवल नोएडा गौतम बुध नगर का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। ऐसे होनहार युवाओं पर पूरे जिले को नाज है। राम कुमार तॅवर ने कहा कि अर्जुन भाटी से प्रेरित होकर हमारे क्षेत्र के युवाओं में भी जोश पैदा होगा और वह भी अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित होंगे। नीरज अवाना ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं ने कई मौके पर यह साबित कर दिया हैं कि उन्हें बस मौका मिलना चाहिए वह हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर सकते है।
इस मौके पर आरडब्लूए अध्यक्ष राजेश अवाना, राम कुमार तॅवर, महासचिव नीरज अवाना, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह भाटी, डॉ वीरेंद्र भाटी, वेद पाल गुर्जर, विनीत भड़ाना, सचिव गौरव अवाना, ऋषि अवाना, नितिन अवाना, संजय अवाना, अमन चैधरी, सागर अवाना, राम सिंह अवाना, सुन्दर अवाना,  राकेश अवाना, परवीन अवाना, रविन्द्र सिंह अवाना, सचिन अवाना, यश अवाना (नेशनल खिलाड़ी ताइक्वांडो ), विकास अवाना, विक्की, विपिन अवाना, सुनील अवाना, राम सिंह अवाना, रामबीर अवाना, सुमित भाटी, बालेसर अवाना, परवीन अवाना, किशोर अवाना, किशन अवाना, बिजेंद्र नागर, सतन अवाना, नितेश अवाना, श्याम अवाना आदि मौजूद रहे।

Facebook Comments