व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए एकजुट हुये महागठबंधन के नेता: – नीलमणि पटेल

पटना 20 जनवरी 2019 राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने कहा है कि महागठबंधन के नेता व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए एकजुट हुये है। जन भावना के विपरीत महागठबंधन के नाम पर एकजुट हुये विपक्षी दलो के नेता केवल अपना राजनीतिक विकास चाहते है उन्हे देश की जनता से कोई लेना देना नही है। यही कारण है कि महागठबंधन मे वैसे दलो के नेताओं का समावेश है जिन्हे जनता ने पहले से ही नकार रखा है।
उक्त बाते मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नरेश महतो,राष्ट्रीय महासचिव गणेश यादव,प्रदेश अध्यक्ष बीनू सिंह एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।
मोर्चा नेताओं ने कहा कि महागठबंधन के नाम पर यह उन लोगो का जमात है जिसके शासनकाल मे देश मे कयी घोटाले व भ्रष्टाचार के मामले जनता के समक्ष आये। महागठबंधन मे कांग्रेस व राजद जैसे दलो के होने से यह स्पष्ट होता है कि इस गठबन्धन से जनता का भला होने वाला नही है। देश के विकास व गरीबो का कल्याण के लिए मोदी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल मे बेहतर व जमीनी स्तर पर काम किया है।
मोर्चा नेताओं ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यो से पुरी तरह संतुष्ट है और समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलने व उनके विकास को समर्पित मोदी सरकार के नीतियों के से घबराई कांग्रेस पार्टी ने जनता द्वारा रिजेक्ट किये गये नेताओं के साथ महागठबंधन बनाकर एकबार फिर देश की जनता को गुमराह करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकासवादी ऐजेन्डा से महागठबंधन के नेता पुरी तरह से घबराये हुये है। लोकसभा चुनाव मे महागठबंधन का सुफरा साफ करने का मन जनता बना चुकी है और भाजपा को स्पष्ट जनादेश देने के लिए जनता पुरी तरह से एकजुट है।

Facebook Comments