सपा नेताओं ने बच्चों संग मनाया समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

नोएडा। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिन एकता पब्लिक स्कूल सेक्टर-10 में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। जन्मदिन की खुशी में सपा के सपा के नोएडा महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश अवाना व पूर्व जिला महासचिव विनोद यादव ने केक काटा और बच्चों को फल और मिष्ठान का वितरण किया इसके साथ ही उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। राजेश अवाना ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं सरंक्षक नेता जी ने सदैव गरीब, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के हितों के लिए संघर्ष किया है और उन्हें सम्मान दिलाने का काम निरंतर कर रहे है। विनोद यादव ने कहा कि राम मनोहर लोहिया जी के पद चिन्हों पर चलते हुए देश में समाजवाद अलख जगाने का जो काम नेता जी ने किया है वह अद्वितीय है। डॉ लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर नेता जी ने छात्र जीवन से ही देश में समाजवादी आन्दोलन को नई दिशा देने का काम किय। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे, लेकिन बिना विचलित हुए उन्होंने गरीब, किसानों के हकों के लिये संघर्ष किया है। नेता जी ने सदैव राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को मजबूती प्रदान की है, उनके जीवन से सीख ले कार्यकर्ताओं को उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए। इस मौके पर संजीव सक्सेना, अजीत विश्वास, लोकेश चरौली, इश्तकार, साजिद, पिंकू, इमरान सूरज आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments