सामाजिक कार्यकर्ता राजन ने सर्फाबाद की झुग्गियों में आग से बेघर221परिवारों को जरुरत का सामान बांटा

नोएडा : श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा व श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता  राजन कुमार ने  सर्फाबाद की झुग्गियों में आग से बेघर  221 परिवारों को जरुरत का सामान बांटा।
उन्होंने आग में  अपना सब कुछ गवा चुके लोगों को फोल्डिंग , दरी , चादर , कंबल, जैकेट, बर्तन, तिरपाल, एक सप्ताह का राशन समेत जरूरत का साजो सामान बांटा। आज उन्होंने तकरीबन 559 लोगों की मदद की व कहा की किसी भी ज़रूरतमंद की मदद करने से वे पीछे नहीं हटेंगे व हमेशा लोगों की मदद के लिए हैं| तीन दिन से हमारी संस्था द्वारा सुबह का चाय नाश्ता, दोपहर का भोजन व रात को शेल्टर का इंतज़ाम किया जा रहा है।
उन्होंने लोगो से आह्वाहन किया कि जो लोग इनकी मदद करना चाहते हैं वो सभी मदद के लिए आगे आएं ताकि इन जरूरत मंदो को दोबारा से स्थापित किया जा सके।
उपस्थित लोगों में करुणेश शर्मा,ज्योति सक्सेना,संजीव माथुर,अशोक शर्मा, डॉक्टर एस चौधरी,  अतुल नागपाल, अंजनी कुमार,  जी एस नेगी, एस डी पी एस ट्रस्ट – सेक्टर 82 व संस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने भी दिलो जान से काम में सहयोग दिया।

Facebook Comments