सीटू ने हड़ताल के अभियान को किया तेज ऐतिहासिक होगी 8-9 जनवरी 2019 की हड़ताल।

नोएडा, सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एवं मजदूरों के वेतन में बढोत्तरी आदि मुद्दों पर 8-9 जनवरी 2019 की हड़ताल के अभियान को गति देते हुए नोएडा व ग्रेटर नोएडा में कई स्थानों पर सीटू और दिल्ली जन नाट्य मंच के कलाकरों ने नुक्कड नाटक/सभाएॅ एवं जन सम्पर्क परचा वितरण कर मेहनतकश लोगों से हड़ताल में शामिल होने की अपील किया। होजरी काम्पलेक्स में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बनने के बाद देश में मजदूरों, किसानों, छात्रों नवजवानों का भविष्य अधिकारमय हो गया है। सब का साथ सब का विकास के नारे के साथ आयी भाजपा सरकार विकास के सभी मुद्दों को तिलाॅजली देते हुए सिर्फ हिन्दु-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद पर आकर ठहर गयी है। आजादी से पहले और बाद में सरकारों से लड़ते हुए कुर्बानियों और आन्दोलनों की ताकत पर जिन श्रम व सामाजिक सुरक्षा अधिनियमों को मजदूरों ने हासिल किया था उसे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संध के नियंन्त्रण वाली भाजपा सरकार खत्म करने पर आमदा है। सरकार 44 श्रम व सुरक्षा अधिनियमों में मालिकान परस्त बदलाव करके 04 रम कोड बना रही है। जिसका देश भर के मजदूर और मजदूरों के महासंधों द्वारा विरोध किया जा रहा है। सभा को सम्बोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव रामसागर ने कहा कि सरकार मजदूरों के दुर्ख को सुनने के लिए तैयार नहीं है इसीलिए देशभर के मजदूर संगठनों ने 8-9 जनवरी को दो दिन की हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है और अब मजदूरों की जिम्मेदारी है वे हडताल को कामयाब बनायें।

Facebook Comments