सेक्टर 82 स्थित मंदिर में सोमवार को विधि विधान से राम दरबार की स्थापना की गई

नोएडा-: पॉकेट 7 सेक्टर 82 स्थित मंदिर में सोमवार को विधि विधान से राम दरबार की स्थापना की गई। सुबह 8 बजे से पंडित विनोद मिश्र एवं विद्वान ब्राम्हणों द्वारा वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा की विभिन्न पूजा को किया गया। भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता एवं हनुमान जी की मूर्तियों को वस्त्र अर्पण कर उनका श्रृंगार किया गया तदोपरांत रामदरबार को बग्घी में सवार कर बैंड बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गई।  शोभायात्रा में पॉकेट 7 व सेक्टर 82 के हजारों लोगों ने नाचते गाते भाग लिया। शोभायात्रा सेक्टर 82 व सेक्टर 93 के पांच मंदिरों से घूमती हुई पुनः पॉकेट 7 के मंदिर प्रांगण में पहुंची जहां पर विधि विधान से रामदरबार की स्थापना कर दी गयी। शोभायात्रा के दौरान जगह जगह भगवान एवं शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। मूर्ति स्थापना के बाद हवन हुआ और इसके बाद सरस गायकों द्वारा सुंदर काण्ड का पाठ किया गया। सायं 5 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
 इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे ने बताया कि मंदिर में शिव परिवार, राधा कृष्ण, दुर्गा जी, शनिदेव की पहले से ही मूर्ति स्थापित हैं। रामदरबार की स्थापना से पॉकेट सात वासी बेहद खुश है।रामदरबार लाने में संजय शुक्ला का योगदान रहा उनका धन्यवाद। धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से जहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है वहीं नकारात्मक विचारों का शमन होता है। सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
 इस अवसर पर संजय शुक्ला, रवि राघव, देवेंद्र गुप्ता, देवमणि शुक्ला, सुशील पाल, संजय पांडे, हरी जी, एनके सोलंकी, महेश पाठक शास्त्री, शिवव्रत तिवारी, संतोष तिवारी,अनूप सिंह, रमेश वर्मा, विष्णु शर्मा, पंकज झा, मुरारी झा, अमितेश सिंह सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Facebook Comments