सोमनाथ भारती को कड़ी सजा मिलने तक महिला मोर्चा अपना प्रचण्ड प्रदर्शन जारी रखेगी-पूनम पराशर झा

नई दिल्ली, 22 नवम्बर।  दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूनम पराशर झा और नई दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा और नई दिल्ली जिला के हजारों कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती द्वारा एक महिला टीवी एंकर पर अभद्र आपत्तिजनक शब्दों की टिप्पणी पर हल्ला बोलते हुये मालवीय नगर बाजार से सोमनाथ भारती के आवास पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में मोर्चा पदाधिकारी श्रीमती संतोष गोयल, श्रीमती पुष्पा राजपूत, मुकुल अग्रवाल, शोभा शुक्ला, स्मृति सिंह, निगम पाषर्द  नंदिनी शर्मा, निगम पार्षद जोन चैयरमेन  तुलसी जोशी, निगम पार्षद  राधिका अब्रोल, वीना शर्मा सहित प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पराशर झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती द्वारा महिला टीवी एंकर पर की गई अभद्र आपत्तिजनक टिपण्णी आम आदमी पार्टी व उनके नेताओं की छोटी व औछी सोच का प्रमाण है आज महिला मोर्चा की यहां एकत्र सभी कार्यकर्ता बदजुबान हो चुके सोमनाथ भारती को महिलाओं के सम्मान करने का सबक सिखाने के लिए आई है ये वही सोमनाथ भारती है जो महिलाओं के आत्मसम्मान को पहले भी कई बार ठेस पहुंचा चुका है जिसमें इस व्यक्ति ने अपनी पत्नी को भी नहीं छोड़ा उनकी पत्नी ने उन पर कई बार गर्भावस्था में कुत्ते छोड़े और खुद की कलाई काटने के लिए मजबूर किया। सोमनाथ भारती के नाम की शुरूआत ही महिलाओं के अपमान से शुरू होती है जिसका दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा सदैव विरोध करती रहेगी। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा यह मांग करती है कि जब तक आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को कड़ी से कड़ी सजा न मिल जाये तब तक भाजपा महिला मोर्चा अपना प्रचण्ड प्रदर्शन जारी रखेगी।
प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर हुये मिर्च पाउडर हमला एक सोची समझी रणनिती के तहत आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल के इशारे पर किया गया सूनियोजित हमला है आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती का महिला टीवी एंकर को आपत्तिजनक शब्द कहना और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पर सिग्नेचर बिज्र के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री के इशारे पर आप विधायक अमानतुल्लाह खान द्वारा जानलेवा हमले को छिपाने के लिए ये घटनाक्रम रचा गया है। आम आदमी पार्टी व उनके नेताओं का महिला विरोधी चेहरा दिल्ली की जनता के सामने आ चुका है।
नई दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री संदीप कुमार पर नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ बलात्कार का आरोप है आप की महिला कार्यकर्ता सोनी ने खुदखुशी कर ली क्योंकि मुख्यमंत्री ने कम्प्रोमाइज कर लेने को कहा था जो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के महिलाओं के प्रति सोच को साफ दिखाता है। दिनेश मोहनिया, प्रकाश जारवाल, शरद चैहान, अनामतुल्लाह खान आदि सभी ने महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है जिसमें सबसे बड़ा नाम सोमनाथ भारती का है।

Facebook Comments