हरियाणा सासंद राजकुमार सैनी और फिल्म अभिनेत्री सलमा आगा भी रैली में रहेंगी

नई दिल्ली, दिसम्बर 2018, इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि इतनी बड़ी संख्या में सुप्रीम कोर्ट की क्रूरता के खिलाफ एकत्रित होंगे | 2006 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से लाखों दुकाने सील की गयी थी और लोगों की रोज़ी-रोटी छीन गयी थी | अंत में सभी दुकाने खुली लेकिन परिणाम कुछ भी नही निकला और लोग भुखमरी के खिलाफ पहुंचे | वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट भी यही कर रही है | मोनेटरिंग कमिटी का काम शासन-प्रशासन के तहत आता है न कि न्यायपालिका के अंतर्गत | अतः इस कमिटी को तुरंत भंग किया जाये | अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अल्पसंख्यकों के लिए न्यायपालिका का दरवाज़ा बंद है और इसलिए इनके हितो के सम्बंधित मामल में न्याय नही किया जा रहा है | रैली का एक मुख्य उद्देश्य यह है कि इनके लिए आरक्षण का प्रावधान और जजों की नियुक्ति के लिए कोई मेरिट नहीं है | इसलिए अयोग्यता भी इस सस्ता का अंग हो चुका है |

      देशभर के सभी राज्यों से कर्मचारी –अधिकारी शामिल होंगे | पिछड़े वर्ग के नेता सांसद श्री राजकुमार सैनी सहित यादव सभा, राठौर समाज, मेघवाल और बैरवा आदि सभी समाजों के नेता भी रैली को संबोधित करेंगे | मुस्लिम समाज से प्रसिद्द फिल्म अभिनेत्री सलमा आगा, अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष हुसैन वाहिद आदि भी रैली को संबोधित करेंगे | रैली सुबह 11 बजे से जमा होना शुरू करेंगे और दोपहर 2 बजे मुख्य उदभोषण के बाद सुप्रीम कोर्ट क मार्च किया जायेगा |

Facebook Comments