मतदाता जागरूकता अभियान का आगाज,नव ऊर्जा युवा संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान

नोएडा- मतदाताओ को जागरूक करने के लिए नव ऊर्जा युवा संस्था के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुवात सेक्टर 44 की खजूर कॉलोनी के प्रमुख मार्गो से होते हुए सेक्टर 45 सदरपुर ग्राम पर समाप्त हुई। इसमें ग्रामवासी, सेक्टरवासी, बडे, बुजुर्गों एवं युवाओं ने आयोजन में भाग लिया।
इस दौरान संस्था के सचिव सचिन गुप्ता जी के द्धारा लोगों को मतदान करने की विस्तृत जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी युद्धवीर सिंह चौहान जी ने आसपास के लोगों का उत्साहवर्धन किया एवं सभी को निष्पक्ष, निर्भीक एवं निःस्वार्थ भाव से मतदान करने की अपील की। निवासियों द्धारा संस्था के मतदाता जागरूक अभियान लोगों ने काफी सराहा।
संस्था की तरफ से संदीप पाठक ने कहा भारत विश्व का श्रेष्ठतम लोकतंत्र है। इसकी सफलता जागरूक मतदाताओं पर ही निर्भर करती है।
संस्था के अध्यक्ष श्री पुष्कर शर्मा ने बताया कि जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, उन्हे जागरूक करना और लोकतन्त्र का हिस्सा बनना बहुत महत्वपूर्ण है साथ ही उन्हे अपने दायित्यों का एहसास कराना भी बहुत जरूरी है। इस तरह से हम लोकतन्त्र में लोगों की भागेदारी बढा सकते है।
इस अवसर पर रितिका कुमारी, सोनू झा, अनमोल सहगल, अरविन्द कुमार, विवेक पंडित, पवन नागर, दिनेश कुमार, फिरदौश खान, प्रीति यादव, निशा कुमारी, प्रिया यादव, अर्पित, बंटी पंडित, कपिल भाटी, अंकित सिंह, दीपक कनोजिया, सत्यवान खिलार के अलावा कई युवा साथी मौजूद थे।

Facebook Comments