भोजपुरी फीचर फिल्म – हमार जान नदिया के पार का शुभ मुहूर्त सम्पन्न

मुंबई | व्यंजन बांकेट हॉल, अोशीवारा, अंधेरी (वेस्ट) – मुंबई में भोजपुरी फीचर फिल्म – हमार जान नदिया के पार का शुभ मुहूर्त सम्पन्न हुआ | इस फिल्म के मुख्य कलाकार राहुल सिंह व रेशमा शेख हैं | आपको बतादें कि इससे पहले राहुल सिंह व रेशमा शेख की भोजपुरी फीचर फिल्म प्लेटफार्म नं. 2 सुपर हिट साबित हो चुकी है | ‘हमार जान नदिया के पार’ के निर्माता सुनील मिश्रा हैं और निर्देशक संजय आर. निषाद हैं | कहानी लिखी है राहुल कुमार ने, एवं संगीत दे रहे हैं राजुल चौधरी, फिल्म के गीतों को गाया है आलोक कुमार, इंदू सोनाली, प्रियंका सिंह व मोहन राठोर ने और लिखा है मुकेश सावन, राजेश मिश्रा व राहुल कुमार ने |

पवन सुत मूवी के बैनर तले निर्माणाधीन इस भोजपुरी फीचर फिल्म की शूटिंग मध्य जनवरी से शुरू होने की संभावना है |

आपको बतादें कि संजय आर. निषाद एक मंझे हुए निर्देशक हैं | इससे पहले पहल नामक हिंदी फीचर फिल्म व शूद्र अ लव स्टोरी का सफल निर्देशन कर चुके हैं | उन्होंने बताया – हमार जान नदिया के पार एक स्वस्थ मनोरंजनात्मक फिल्म है, फिल्म भोजपुरी भाषी जरूर है परन्तु लीक से हटकर है |

वहीं इस फिल्म को लेकर मुख्यकलाकार राहुल सिंह व रेशमा शेख काफी उत्साहित हैं |

Facebook Comments