दिल्ली सरकार के संस्कार आश्रम से गायब नौ बच्चियों के मामले में कठोर कार्यवाही के लिए भाजपा ने दिया धरना

नई दिल्ली: दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली सरकार के संस्कार आश्रम से गायब हुई लड़कियों के मामले मे कठोर कार्यवाही की माँग को लेकर धरना दिया गया। धरने का आयोजन भाजपा नवीन शाहदरा जिला की ओर से संस्कार केंद्र के सामने किया गया।

धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कैलाश जैन ने की एवं मीडिया विभाग के सह-प्रमुख आनंद त्रिवेदी, प्रदेश ई-ग्रंथालय प्रमुख डाॅ. शोभा विजेंद्र, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मधू सिसोदिया, निगम पार्षद श्रीमती सुमन लता नागर, बीर सिंह पवार, पुनीत शर्मा, पूर्व निगम पार्षद सुनील झा ने संबोधित किया। मंच संचालन महामंत्री कर्मवीर चंदेल एवं मास्टर विनोद ने किया।

जिलाध्यक्ष कैलाश जैन ने कहा कि महिला सुरक्षा का वादा कर बनी केजरीवाल सरकार महिला उत्पीड़न की पर्याय बन चुकी है। दिल्ली सरकार के कई मंत्री और विधायक महिला उत्पीड़न के मुकदमों में फँस चुके हैं और जेल जा चुके हैं। खुद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपनी ही पार्टी की कार्यकर्ता सोनी मिश्रा की आत्महत्या के लिए सुर्खयों में बने रहे लेकिन सरकार के संरक्षण बच्चियों का गायब होना यह साबित करता है कि दाल में काला नहीं पूरी दाल काली है।

डाॅ. शोभा विजेन्द्र ने कहा कि महिला सुरक्षा में असफल रही दिल्ली की केजरीवाल सरकार के शासन में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है और अब उन्हें अविलम्ब इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्कार केंद्र की घटना ने जनता का भरोसा और केजरीवाल सरकार ने जनता से किया वादा तोड़ा है।

श्री आनंद त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली की आधी आबादी केजरीवाल सरकार के शासन में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है और सरकार के विधायक और मंत्रियों के महिला उत्पीड़न में शामिल होने के बाद गायब बच्चियों के पीछे सरकार की भूमिका और मंशा संदेह के घेरे में है जिसकी जांच होनी चाहिए।

धरने में जिलाउपाध्यक्ष दर्शनलाल, आशीष तिवारी, टीएस खन्ना, स्वाति गुप्ता, संगीत ढिकोलिया, प्रकाश रंजन, हरिओम, विश्वकर्मा, शेर बहादुर, धर्मबीर नागर, अम्बिकेश पाण्डेय, राजकुमार श्रीवास्तव, मुकेश अरोड़ा, नीरज तिवारी, डॉक्टर मनीष सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी शामिल हुए।

Facebook Comments