महिलाओं के सम्मान के प्रति भाजपा प्रतिबद्ध है – श्याम जाजू

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर।  दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में महिला हुंकार रैली का आयोजन किया गया। पूरी दिल्ली से महिलाओ का एक बड़ा जन सैलाब महिला हुंकार रैली में आम आदमी पार्टी की गूंगी-बहरी सरकार को जगाने व महिलाओं पर उनके मंत्रियों एंव नेताओं की अभद्र टिप्पणी और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति दिल्ली सरकार की अनदेखी को लेकर व केजरीवाल सरकार की महिला विरोधी सोच को जनता के बीच उजागर करने और 2019 में श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ दिल्ली भाजपा की महिलाओं का शंखनाद हुंकार के रूप में रामलीला मैदान में गूंज उठा।

महिला शक्ति का उल्लेख करते हुये श्री श्याम जाजू ने कहा कि आज प्रत्येक घर में महिलाओं की भागीदारी को कोई भी नकार नहीं सकता। महिला, मां, बहन और पत्नी के रूप में पुरूष के सर्वागिण विकास के लिए अपना सर्वस्व लूटा देती है। महिलाओं के सम्मान के प्रति भाजपा प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं के सम्पूर्ण विकास के लिए कार्य कर रहे है। उज्वला योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, महिला समृद्धि योजना, जन-धन योजना और शिशु पोषण योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का कार्य श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार कर रही है।

Facebook Comments