विजेन्द्र गुप्ता सहित सभी भाजपा नेता जन्तर-मन्तर प्रदर्शन मामले में आरोप मुक्त किये गये

नई दिल्ली, 07 जनवरी।  वर्ष 2010 से 2013 के बीच जब दिल्ली सदन में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष थे, उस समय श्रीमती शीला दीक्षित के नेतृत्व में तत्कालिन कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन्तर-मन्तर पर बिजली, पानी व बढ़ती मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करते हुये दिल्ली भाजपा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं पर राजनैतिक षडयन्त्र द्वारा झुठा आरोप लगाया गया कि उन्होनें पुलिस के साथ मारपीट की है और सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया है। इस प्रदर्शन में सात लोगों के नाम पर झुठा केस दर्ज कराया गया जिनके नाम है दिल्ली सदन में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर. पी सिंह, पश्चिम दिल्ली सांसद श्री प्रवेश वर्मा, मिजोरम प्रभारी श्री पवन शर्मा, दक्षिणी दिल्ली में नेता सदन श्रीमती शिखा राय, नेता श्री महेन्द्र गुप्ता एवं दिल्ली प्रदेश आर.टी.आई प्रमुख अधिवक्ता श्री राजेश्वर नागपाल है।
इस केस की सुनवाई करते हुये जिला न्यायलय ने दक्षिणी दिल्ली में नेता सदन श्रीमती शिखा राय और नेता श्री महेन्द्र गुप्ता पहले ही आरोप मुक्त कर चुकी है। आज जिला न्यायलय ने अभूतपूर्व फैसला सुनाते हुये सात में से  दिल्ली भाजपा के पांच नेताओं पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सभी को आरोप मुक्त कर दिया जिनमें श्री विजेन्द्र गुप्ता, सरदार आर. पी सिंह, श्री प्रवेश वर्मा, श्री पवन शर्मा, एवं अधिवक्ता श्री राजेश्वर नागपाल है।
न्यायलय के फैसले का स्वागत करते हुये दिल्ली सदन में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सत्यमेव जयते सत्य की हमेशा जीत होती है। कांग्रेस ने हमारे खिलाफ हमें फंसाने के लिए झूठ का षड़यन्त्र रचा लेकिन भारतीय न्याय व्यवस्था की सुन्दरता देखिये आज देर से सही किन्तु न्याय मिला जिसके लिए मैं न्यायलय का आभार प्रकट करता हूँ। झुठ चाहे कितना भी ताकतवर हो जाये लेकिन सच के सामने वह हमेशा कमजोर साबित होता है।

Facebook Comments