भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं को दी मकर संक्रान्ति की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 13 जनवरी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के आवास पर आज मकर सक्रांति उत्सव 2019 का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने दिल्लीवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को मकर सक्रांति, लोहड़ी, पोंगल, मकरानी, उत्तरायणी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री श्री शिव प्रताप शुक्ला, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री मनीष सिंह, बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व सांसद श्री लाल बिहारी तिवारी, पटना के विधायक श्री अरूण सिन्हा, श्री संजीव चैरसिया, प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया, उपाध्यक्ष श्री अभय वर्मा, श्रीमती योगिता सिंह, डाॅ. मोनिका पंत, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री आदेश गुप्ता, पूर्वी दिल्ली के महापौर श्री बिपिन बिहारी सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री मोहन लाल गिहारा, पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आयोजित मकर संक्रांति के इस कार्यक्रम में दही-चूड़ा और तिलकुट के विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई जिसका आनंद सभी कार्यकर्ताओं ने लिया।

दिल्लीवासियों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए श्री मनोज तिवारी ने कहा कि मकर सक्रांति भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रान्ति पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाई जाती है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्यौहार जनवरी माह के चैदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है। इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायणी भी कहते हैं।

श्री तिवारी ने कहा कि कल भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन हुआ। यह पहला ऐसा अधिवेशन था जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रृद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के बिना आयोजित किया गया। हमने अटल जी को याद करने के लिये एक योजना बनाई है। 280 मंडलों से व प्रत्येक वार्डों से कार्यकर्ता सदैव अटल स्मृति स्थल पर प्रतिदिन जायेंगे। आज वेस्ट पटेल नगर के 40 कार्यकर्ता स्थानीय निगम पार्षद एवं महापौर श्री आदेश गुप्ता के नेतृत्व में अटल स्मृति स्थल पर गये तथा अटल जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके अनुसार लोकसभा चुनाव एक युद्ध की तरह है जो कि दो विचारधाराओं के बीच लड़ी जायेगी। राजनीतिक स्वार्थसिद्धी हेतु कुछ लोग मजबूर सरकार चाहते हैं लेकिन हम देश में मजबूत सरकार चाहते हैं।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि मै भगवान सूर्य से कामना करता हूँ कि अपने तेज से दुख, दरिद्रता और अभाव का नाश कर देश और दिल्ली के शोषित, पीड़ित, वंचित जनों के जीवन मे आपार खुशियों का समावेश करे और समाज के हर वर्ग के लोगों के जीवन मे सुख और समृद्धि लायें। उन्होंने कहा कि ये संयोग है भगवान सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करने वाले हैं और 2019 में श्री नरेन्द्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनकर सर्व समाज का कल्याण करेंगे। उन्होंने सभी दिल्लीवासियो को मकर संक्रान्ति लोहड़ी, पोंगल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी भेदभाव भुलाकर आपसी भाईचारे से मकर संक्रांति का पर्व मनायें। गुड़ और तिल के पकवानों को खाकर हमारे व्यवहार में मिठास लाना है और 2019 में पुनः सकारात्मक नेतृत्व वाले श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

इस अवसर पर डाॅ. हर्ष वर्धन ने कहा कि तिल शरीर में गर्माहट और ऊर्जा को बढ़ाता है इसलिए मकर संक्रांति में इसके पकवान बनाये जाते हैं। तिल को सर्दी में खाने का वैज्ञानिक महत्व भी है। धीरे-धीरे घटते तापमान के कारण अधिक ऊर्जा और गर्माहट की जरूरत होती है, इसकी पूर्ति तिल करता है। इसलिए सर्दी में मनाए जाने वाले त्योहार मकर संक्रांति और लोहड़ी में परंपरा से लेकर पकवानों में तिल का प्रयोग किया जाता है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरू गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 350 रू. का सिक्का जारी किया है।

अपने संबोधन मे श्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि मकर संक्रांति की रात सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके अगले दिन यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पुण्य काल माना जाएगा। इसी दिन संक्रांति के स्नान और दान का महत्व रहेगा। मकर संक्रांति पर मुख्य रूप से भगवान सूर्यदेव की पूजा का महत्व है। इस दिन सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए। आप सभी को नव ऊर्जा के संचार के इस पर्व की शुभकामनाएं।

इस अवसर पर पूर्वांचल मोर्चा के प्रभारी श्री दिनेश प्रताप सिंह, सह-प्रभारी श्री प्रेमकांत चैधरी, महामंत्री श्री शरत झा, उपाध्यक्ष श्री जगदम्बा सिंह, श्री राहुल रंजन, श्री बी.एन. झा, श्री अमरेन्द्र सिंह, श्रीमती सोनिया सिन्हा, श्री संतोष ओझा, श्री सुचेन्द्र झा, मीडिया प्रमुख श्री आलोक रंजन, प्रवक्ता श्री विमल सिंह, श्री राहुल त्रिवेदी, श्री नंद किशोर चैधरी, श्री भास्कर भारती, श्री रंजीत वर्मा, श्री अवनीश बंटी, श्री राजेश कुमार, श्री प्रदीप पांडे, श्री अनिल राजभर, श्रीमती नीलम पांडे, श्री अरविन्द झा, श्रीमती सुनीत सिंह, श्री अंबुज सिसोदिया, श्री जय दिक्षित एवं सभी मोर्चा पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।

Facebook Comments