भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमो अन्त्योदय बाइक रैली का किया सफल आयोजन

नई दिल्ली: झुग्गी बस्तियों में संजय कैम्प, विवेकानंद कैम्प, कुशक नाले के ऊपर बसे कलस्टर, बापू धाम, नेताजी नगर, मोतीबाग़ के लोगों और युवाओं ने दिल्ली भाजपा प्रवक्ता श्रीमती टीना शर्मा के नेतृत्व में मैत्रेयी कॉलेज से नमो अन्त्योदय बाइक रैली का सफल आयोजन किया। इस रैली में कार्यकर्ताओं का समूह बाइक पर, स्कूटर पर, साइकल रिक्शा पर भी शामिल हुई।

ये रैली मैत्रेयी कॉलेज से होते हुए कौटिल्य मार्ग, न्याय मार्ग, तीन मूर्ति से होते हुए कुशक रोड, सेना भवन, उद्योग भवन, रेल भवन क्रॉस करते हुए दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय, 14 पंडित पन्त मार्ग पर पहुंची।
प्रदेश भाजपा कार्यालय से दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री सिधार्थन ने राष्ट्रीय ध्वज दिखा कर कार्यकर्ताओं के समूह को विदा किया। इस रैली का उद्देश्य नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाकर देश को बचाने का था। रैली में आए सभी कर्यकर्ताओ ने नमो टी-शर्ट पहनी थी और नमो ऐप के माध्यम से सामान मंगवाकर एवं डोनेशन कर अपना योगदान भी दिया।
दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री सिधार्थन ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को ऐरिया की समस्याओं का समाधान करने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ग़रीबों की हर सम्भव मदद करेगी। झुग्गी-बस्ती में नरेन्द्र मोदी की योजनाओं से खुशहाली और समृद्धि आयी है। आपको ज्ञात रहे कि ये कालोनिया सरकारी क्षेत्र में आती है फिर भी इतनी संख्या में लोगों का आना आम आदमी पार्टी के खिलाफ ग़ुस्से को दर्शाता है। इस से साफ दिखता है कि झुग्गियो के लोगों ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह नकार दिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने समय-समय पर इन झुग्गियों में प्रवास किए है और ग़रीबो की समस्याओं का हर सम्भव समाधान किया है।
इस अवसर पर चाणक्यपुरी मंडल के प्रभारी अनिल यादव, राम सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्र के युवा एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।

Facebook Comments