भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचायेगी

लखनऊ 02 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प बाइक रैली मोदी सरकार की उपलब्धियों व कल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा लेकर गांव, गली, शहर, की हर डगर तक पहुंची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित भाई शाह मध्य प्रदेश के उमरिया में विजय संकल्प बाइक रैली का शुभारम्भ करके बाइक पर सवार हुए और देश भर में भाजपा कार्यकर्ता सबका साथ-सबका विकास का मंत्र लेकर भारत माता की जयकार करते हुए जन-गण के मन तक पहुंचे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने वाराणसी के शिवपुर में विजय संकल्प बाइक रैली का नेतृत्व करते हुए कहा कि प्रदेश की 403 विधानसभाओं में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संदेश लेकर भाजपा के कार्यकर्ता विजय संकल्प बाइक रैली के माध्यम से प्रदेश की जनता से सम्पर्क करने निकले है। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ, हर गांव, हर गली, हर शहर में मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के साथ आने वाले 5 वर्षो के लिए सरकार के विजन को लेकर प्रदेश की 22 करोड़ जनता के बीच पहुंच रहे है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश ने दुश्मनों की गोली का जबाव गोले से दिया है। उरी में आतंकी हमले का जबाब सर्जिकल स्ट्राइक था तो पुलवामा हमले का जबाव पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करके दिया है। जनता ने फिर एक बार दृढ़ इच्छा शक्ति वाले मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। भाजपा राजनीतिक जबावदेही के तहत सरकार का लेखा-जोखा लेकर बाइक रैली के माध्यम से जनता के दरबार में हाजिर है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में विजय संकल्प रैली को रवाना करते हुए कहा कि यदि कोई सरकार देश के लगभग 50 करोड़ गरीबो के कल्याण के लिए देश की सुरक्षा और देश की समृद्धि के लिए काम कर रही है, तो वह सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार ही है। मोदी जी की कूटनीतिक सफलता है जो पूरे विश्व में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है। मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत आर्थिक और सामरिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ा है। केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह मुख्यमंत्री जी के साथ रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल जी ने गाजियाबाद में विजय संकल्प रैली का शुभारंभ सिकंदरपुर हिंडन एयर पोर्ट टर्मिनल से झंडी दिखाकर किया गया। केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के साथ मोटर साइकिल पर सवार हुए राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल जी ने कहा कि यह कार्यक्रम देश भर में मंडल, विधानसभा, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित किया गया। जिसमें एक करोड़ से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर जन-जन से संपर्क किया एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों को उन तक पहुंचाया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने बताया कि विजय संकल्प बाइक रैली देश के सभी राज्यों में आयोजित की गई है। बाइक रैली उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गई। देश भर के कुल 4120 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 3500 से अधिक जगहों पर यह रैली निकाली गई है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में विजय संकल्प बाइक रैली का संकल्प करते हुए कहा कि आज नरेन्द्र मोदी के रूप में विश्व का सबसे शक्तिशाली नेता हमारे पास है जिन्होंने पाकिस्तान की साजिशों का मुॅहतोड़ जबाव दिया है और आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि विपक्ष आतंकवाद के खिलाफ हुए स्ट्राइक पर ही सवाल खड़े कर रहा है। देश की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए तैयार है।
राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह गाजियाबाद जिले की मुरादनगर विधानसभा एवं राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने प्रयागराज जिले की उत्तर विधानसभा में विजय संकल्प बाइक रैली का नेतृृत्व करते हुए कहा कि युवाओं में जोश है। इसका नजारा विजय संकल्प रैली में स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। चारों तरफ भगवा ही भगवा नजर आ रहा है। या यूं कहिये शहर भगवा हो गया। लगता है देश की जनता ने ये मान लिया है जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है।
भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्रा देवरिया, रमापति राम त्रिपाठी लखनऊ कैण्ट, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी मेरठ शहर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो श्रीमती पूनम महाजन मथुरा, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नरोत्तम मिश्र झांसी नगर, सुनील ओझा सुल्तानपुर, गोवर्धन झडफिया अकबरपुर, केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 महेश शर्मा नोएडा, शिव प्रताप शुक्ला लखनऊ मध्य, संतोष गंगवार बरेली शहर, श्रीमती कृष्णाराज शाहजहाॅपुर, साध्वी निरंजन ज्योति अयाहशाह, प्रदेश उपाध्यक्ष जे0पी0एस0 राठौर, बाराबंकी, डाॅ. राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर सदर, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल सिरसागंज, नवाब सिंह नागर मुरादाबाद शहर, श्रीमती कांता कर्दम नकुड़, श्रीमती रंजना उपाध्याय दिबियापुर, जसवंत सैनी शामली, अक्षयवर लाल गौड बलहा, बी0एल0 वर्मा अतरौलिया, पदम सिंह चैधरी लखीमपुर, लक्ष्मण आचार्य बदलापुर, उपेन्द्र शुक्ला महादेवा, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, उन्नाव, अशोक कटारिया किदवई नगर, विद्यासागर सोनकर मछलीशहर, श्रीमती नीलिमा कटियार, कल्याणपुर, सलिल विश्नोई आर्यनगर, पंकज सिंह नोएडा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी रामपुर खास, अमर पाल मौर्य रानीगंज, संतोष सिंह बलरामपुर, अनूप गुप्ता सीतापुर, त्रयम्बक त्रिपाठी आजमगढ़, प्रकाश पाल लखनऊ पश्चिम, संजय राय औराई, वाई0पी0 सिंह, मोहनलालगंज सु0, कामेश्वर सिंह मधुवन, कौशलेन्द्र पटेल जहूराबाद, धर्मवीर प्रजापति बांदा, सुब्रत पाठक कन्नौज, श्रीमती अंजुला माहौर आगरा उ0, देवेश कोरी महोबा, रामतेज पाण्डेय पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन रामपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी सहारनपुर शहर, धमेन्द्र सिंह गोरखपुर ग्रामीण, महेश श्रीवास्तव वाराणसी शिवपुरी, रजनीकान्त मणि महेश्वरी फतेहाबाद, मानवेन्द्र सिंह औरैया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुम्न जी श्रावस्ती, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पथरदेवा, सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज, सतीश महाना महराजपुर, सुरेश खन्ना, हापुड, सत्यदेव पचैरी गोविन्दनगर, रीताबहुगुणा जोशी लखनऊ कैण्ट, धर्मपाल सिंह आंवला, बृजेश पाठक लखनऊ मध्य, नन्द कुमार ‘नन्दी‘ गुप्ता प्रयागराज, स्वामी प्रसाद मौर्य पड़रौना, जय प्रताप सिंह बांसी, नीलकण्ठ तिवारी वाराणसी दक्षिण, अनिल राजभर वाराणसी शिवपुरी, आशुतोश टण्डन ‘गोपाल‘ लखनऊ पूर्वी, राजेश अग्रवाल बरेली कैण्ट, श्रीकांत शर्मा मथुरा, रमापति शास्त्री मनकापुर, लक्ष्मी नारायण चैधरी छाता, सुरेश राणा थानाभवन, मुकुट बिहारी वर्मा, कैसरगंज, दारासिंह चैहान मधुवन, राजेन्द्र प्रताप ‘मोती सिंह‘, पट्टी, श्रीमती अनुपमा जायसवाल बहराइच, अतुल गर्ग गाजियाबाद शहर, गिरीश यादव जौनपुर, धरम सिंह सैनी बेहट, चै0 भूपेन्द्र सिंह सम्भल, मन्नू कोरी महरौनी, उपेंद्र तिवारी फेफना, श्रीमती अर्चना पाण्डे छिबरामऊ, रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह‘ हुसैनगंज, श्रीमती गुलाब देवी चन्दौसी, बलदेव औलख बिलासपुर, संदीप सिंह अतरौलिया, विधानसभा में बाइक रैली के दौरान बाईक पर सवार हुए।

Facebook Comments