गोकुल विद्यापीठ के बच्चों को सभी सुविधांए मिलेंगीः विकास जैन

नोएडा:  उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा आज सेक्टर 70 नोएडा के गोकुल विद्यापीठ में स्वेटर वितरण का कार्यक्रम किया गया। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि गोकुल विद्यापीठ निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है। मिड डे मील बच्चों को प्रतिदिन दिया जाता है। बच्चों को सभी प्रकार की सुविधाएँ निःशुल्क प्रदान की जाती है।

श्री जैन ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश युवा मंडल ने सभी विद्यार्थियों को स्वेटर, कॉपी, पैन व खाने की वस्तुएँ दी गयी। संस्था के संरक्षक राकेश गुप्ता ने कार्यकर्म के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को मन लगाकर पढ़ना चाहिए। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल स्कूल में हर प्रकार का सहयोग करने को तैयार है। व्यापार मंडल के संस्थापक नवनीत गुप्ता ने कहा कि बच्चों की सहायता करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। सभी को निःस्वार्थ भाव से इन बच्चों की सेवा करनी चाहिए। स्कूल के सभी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा सभी आगंतुकों का मन मोह लिया। आज के कार्यक्रम में गोकुल विद्यापीठ के प्रिंसिपल श्रीमती रेखा कुमारी ने व्यापार मंडल के सभी सदस्यों का स्वागत किया व धन्यवाद दिया। आज मुख्य रूप से युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन गर्ग, जिला महामंत्री विवेक शर्मा, बरौला से प्रभारी ललित गोयल, ऋषभ जैन, मिथुन चैहान, दीपक गर्ग, विकास कुमार राजकुमार शर्मा व अन्य अनेक व्यापारी व समाजसेवी सम्मिलित हुए।

Facebook Comments