मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सेवा रत्न और युग विकास पुरुष सम्मान के लिए बधाई।

पटना 15 जनवरी 2019 राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,महासचिव गणेश यादव एव मुख्य प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने आज 350वा प्रकाश पर्व शुकराना समारोह व 352 वे प्रकाशोत्सव पर्व पर दरबार साहिब मे तख्त के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह द्वारा बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को सेवा रत्न व विकास युग पुरुष सम्मान से नवाजे जाने पर उन्हे हार्दिक बधाई दी है।
मोर्चा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार समाज के सभी वर्गो के विकास के प्रति मजबूती से कार्य कर रहे है। न्याय के साथ विकास व सुशासन ही उनकी प्राथमिकता है। प्रदेश के विकास मे उनके द्वारा किये गये कार्यो कि चर्चा पुरे देश मे हो रही है। इस सम्मान से प्रदेश का गौरव और बढेगा।

Facebook Comments