एनडीए की रैली की सफलता को ले जनसम्पर्क अभियान चलाने का लिया गया निर्णय- मोर्चा

पटना 22 फरवरी 2019 राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान के अध्यक्षता मे प्रदेश कार्यालय राजीव नगर पटना मे आयोजित की गयी। बैठक का संचालन प्रधान महासचिव नरेश महतो ने किया।
बैठक मे आगामी 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान मे आयोजित एनडीए की रैली को सफल बनाने के लिए जनसम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया साथ ही प्रदेश की आम जनता से एनडीए की रैली मे बढ़ चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया गया।
बैठक की जानकारी देते हुये मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने आगे बताया कि रैली की सफलता हेतु राष्ट्रीय पदाधिकारियो को अपने अपने क्षेत्रों मे सघन जनसम्पर्क अभियान चालाने का निर्देश दिया गया है और मोदी सरकार के लोक कल्यानकारी कार्यो को जनता के बीच प्रचारित करने को कहा गया है।
मोर्चा के प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने दावा किया है कि एनडीए की यह रैली अन्य सभी रैलियों से भिन्न और ऐतिहासिक होगी क्योंकि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के विकासवादी सोच से न केवल प्रभावित है बल्कि एनडीए सरकार के कार्यो से पुरी तरह संतुष्ट है। एनडीए की इस रैली मे आम जनता की भागीदारी व्यापक स्तर पर देखने को मिलेगी।
आज के इस बैठक मे मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार,कुंदन सिंह,डा०अशोक प्रभाकर, राष्ट्रीय महासचिव गणेश यादव, भोला शर्मा,अजय कुमार उर्फ गुडु सिंह मनोज पासवान, अमिताभ कुमार सिंह,दिनेश निराला,अरुण नट,तारकेश्वर राम तुफानी,रंजय कुमार,मनीष झा, आलोक कुमार सुबोध कुमार आदि नेता उपस्थित हुये।

Facebook Comments