2019में पुनःमोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने हेतु दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने लिया विजय संकल्प

नई दिल्ली, 2 फरवरी। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम पराशर झा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः 2019 मे देश का दायित्व सौंप कर प्रधानमंत्री बनाने हेतु विजय संकल्प लेकर नमो सहभोज का सफल आयोजन देश के गौरव इण्डिया गेट पर किया। महिला मोर्चा की सैंकड़ो बहनों को केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल ने सम्बोधित  व सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती मुकल अग्रवाल, श्रीमती पुष्पा राजपूत, श्रीमती श्याम बाला कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रेनू सिंह, सभी जिला अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की नेता व कार्यकर्ता सम्मिलित हुई।
महिला मोर्चा की बहनों को सम्बोधित करते हुये केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल ने कहा कि हम सभी भारतवासियों को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हमारे पास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व है जिनके सकारात्मक विचारों की लोकप्रियता देश ही नहीं विदेशों में देखी जा सकती है। आज से पूर्व की सरकारों ने देश को उस स्थिति में खड़ा कर दिया था जिसमें गरीब की कोई सुनवाई नहीं होती थी लेकिन 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही अद्वितिय बदलाव हम सभी ने देखा। स्वच्छ भारत अभियान से देश को स्वच्छता की ओर ले जाने की पहल मोदी सरकार ने की व शौचालय निर्माण कर महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। प्रधानमंत्री जनधन योजना से समाज के सभी वर्गों को विशेष कर महिलाओं को बैंक से जोड़कर उन्हें आर्थिक समृद्धि दी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत बजट में धुएं भरे जीवन से माताओं-बहनों को मुक्ति देने के लिए 8 करोड़ गैस कनेक्शन बांटने का लक्ष्य व मुद्रा लोन देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। हम सब मिलकर आज यह सकंल्प ले कि अबकी बार फिर से मोदी सरकार।
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम पराशर झा ने कहा कि आज महिला मोर्चा की सभी बहनों ने ऐतिहासिक इंडिया गेट पर हाथों पर कमल मेहन्दी लगाकर यह संकल्प लिया कि देश में जो विकास की अविरल धारा बह रही है उसे अबाधित रहने देने के लिए देश को 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जरूरत है। भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान के प्रति कटिबद्ध है। मोदी सरकार ने समाज की सभी वर्गों की बहनों के आत्मसम्मान की लड़ाई को अपना मानते हुये तीन तलाक पर अध्यादेश लाकर मुस्लिम बहनों को सम्मान से जीने का हक दिया है। मोदी जी की सोच ही नया भारत जो कि विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है उसे साकार कर सकती है। इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर ले जाने का कार्य हम सभी बहनों को करना है, दिल्ली की महिलाओं से अपील करनी है कि वे भाजपा को वोट दे, ताकि 2019 में एक बार फिर से पूर्ण बहूमत की सरकार बने।
इस कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा की जिला अध्यक्ष श्रीमती स्मिता कौशिक, श्रीमती राजरानी छिकारा, श्रीमती रेनू चैधरी, श्रीमती शोभा शुक्ला, श्रीमती प्रेमलता गौड़, श्रीमती मंनी बंसल, श्रीमती स्मृति सिंह, श्रीमती मधु सिसौदिया, श्रीमती छवि कला सिंह, श्रीमती दामिनी चहल, श्रीमती टीना अहूजा एवं श्रीमती गीता गुला सम्मिलित हुई।

Facebook Comments