उपमुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा ने पुष्प प्रदर्शनी-2019 का उद्घाटन किया
Date posted: 24 फरवरी 2019
लखनऊः 23 फरवरी 2019 प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा ने आज यहां ई पार्क महानगर निकट कपूरथला चैराहा में आयोजित दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी-2019 का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी के प्रथम दिवस में एक पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कुल 24 वर्गों के 209 श्रेणियों में आयोजित की गयी।
प्रदर्शनी में पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने हेतु रोड साइड सेन्ट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट तथा भवनों के अन्दर आदि स्थलों पर कौन एवं किस प्रजाति के पौधे रोपित किये जाये जिससे कि पर्यावरण प्रदूषण मुक्त हो सके, इस सम्बन्ध में शिक्षाप्रद स्टाल राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा लगाया गया।
इस कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, पार्षद गण एवं नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य अतिथि एवं नागरिकगण मौजूद रहे।
Facebook Comments