सरकार की उपलब्धियों,बेईमान गठबंधन के झूठ को घर-घर तक ले जाकर जीत सुनिश्चित करें-भूपेन्द्र यादव

नई दिल्ली, 2 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी लोकसभा की ओर से आज 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शहरी केन्द्र संयोजक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, निगम पार्षद सहित सभी शहरी केन्द्र संयोजक मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री भोलानाथ विज, संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को 2019 का लक्ष्य दिया।
राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि इस सम्मेलन की शुरूआत उत्तर पूर्व जिला से हुई जो विजय का संकेत है। कांग्रेस के कुशासन को श्री नरेन्द्र मोदी ने जड़ से उखाड़ने का काम किया और इसके साथ-साथ पाँच वर्ष में कांग्रेस के वंशवाद, जातिवाद, भ्रटाचार को भी जड़ से मिटाने का प्रयास किया। कांग्रेस ने कर्जदार देश का निर्माण किया जहाँ कर्ज चुकाने के लिए कर्जा लेने की जरूरत पड़ती थी। आज मुद्रालोन के तहत करोड़ों हुनरमंद लोग सरकार के सहयोग से अन्य लोगों को रोजगार दे रहे हैं। पहले टैक्स और कर्ज लेकर लोग भाग जाते थे। मोदी सरकार ने ऐसे कानून बनाये जिससे कि पैसा वापस आ रहा है, टैक्स भी जमा हो रहा है और देश का विकास भी हो रहा है।
श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि जनधन के खाते खोले गये और विचैलियो पर लगाम लगायी गयी। आज सब्सिडी सहित सभी फायदों की पैसा सीधे हकदार के खाते में भेजा जा रहा है, आज सीमाओं पर भारत सुरक्षित है और चीन, पाकिस्तान को मुँहतोड़ जबाब दिया जा रहा है। दिल्ली के अंदर भारत के हजार टुकड़े का नारे लगाने वालों के साथ बैठकर राहुल गांधी देश को शर्मशार कर रहे थे और आज जब नरेन्द्र मोदी देश को प्रगतिपथ पर आगे ले जा रहे हैं तो बिना नेता, मुद्दा विहीन गठबंधन मोदी को क्यों और किसकी सह पर हराना चाहता है, यह सोंचने का विषय है। हमारी पार्टी अंत्योदय और राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चलकर देश को बढ़ाने का काम कर रही है और गठबंधन उस विचार को मिटाकर देश को कमजोर करना चाहता है, हम सब ने यह बात घर-घर जाकर सबको बतानी है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि 2019 का चुनाव आप लोगांे के दम पर लड़ा जाने वाला है। यह चुनाव हमें पूरी शक्ति से लड़ना है, राजनीति को जिन्होंने वर्षों तक अपने भ्रष्ट आचरण से कलंकित किया उनको पराजित कर आप लोगो ने श्री नरेन्द्र  मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, तो उन्होने गाँव, गरीब, किसान, व्यापारी, युवा, अमीर सबको साथ लेकर विकसित भारत की तस्वीर दुनिया के सामने रखी। यह तस्वीर अभी अधूरी है, जिसे आपने पूरा करना है। यह युद्ध महाभारत जैसा है, आप लोग अर्जुन और नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियाँ अभिमन्यु जैसी है भ्रष्ट गठवंधन कौरवों की तरह आपको उन उपलब्धियों से दूर ले जाना चाहते है लेकिन अगर यह युद्ध जीतना है तो एकजुट होकर हमने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर ले जाना है। भ्रामक प्रचार में आकर उपलब्धियों से भटकना नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नारा दिया अब की बार 400 के पार।
लोकसभा प्रभारी श्री भोलानाथ विज ने कहा कि आज का आयोजन लोकसभा चुनाव का शंखनाद है जिसकी शुरूआत केन्द्र सरकार के जनहितकारी अंतरिम बजट पेश कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार ने संसद में कर दिया। भय-भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार के विकास अभियान से वर्षों से भ्रष्टाचार की पोषक पार्टियां भयभीत है और एकजुट होकर अंजाम से बचना चाहती हैं। हमारा शत्रु झूठ के प्रचार में माहिर है, झूठा श्रेय लेने के लिए सिग्नेचर ब्रिज पर श्री मनोज तिवारी को धक्का मारने वालों को दिल्ली की सत्ता से धक्का मारना है। हमें शल्य नहीं श्रीकृष्ण जैसा सारथी बनना है। केंद्र सरकार और सांसद श्री मनोज तिवारी की उपलब्धियों को इमानदारी से शक्ति केंद्रों के घरों तक ले जाकर बेईमान गंठबंधन की जमानत जब्त कर कीर्तिमान स्थापित करना है।
संगठन महामंत्री श्री सिध्दार्थन ने कहा सम्मेलन मे उपस्थित मंडल अध्यक्ष, निगम पार्षद और शहरी केंद्र प्रमुख संगठन की रीढ़ हैं। अगर यह लोग संकल्प लें तो पार्टी को अजेय बना सकते हैं और गट व्यवस्था को मजबूत कर संकल्प को अटल बनाना है।
बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन सिह बिष्ट, श्रीमती योगिता सिह, मंत्री श्रीमती गुंजन नरूला, श्रीमती मीनाक्षी, श्री गजेंद्र यादव, जिला प्रभारी ब्रह्म सिह तंवर, लोकसभा बूथ संयोजक श्री अरूण बंसल, जिला अध्यक्ष श्री अजय महावर, श्री कैलाश जैन, लोकसभा विस्तारक श्री सूर्यभान पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार बल्लन, डाॅ .अनिल गुप्ता, श्री हर्षदीप मल्होत्रा सहित सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष निगम पार्षद उपस्थित थे।

Facebook Comments