राष्ट्र की समृद्धि के लिए पाँच साल और मोदी की जरूरत – मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 13 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे विकास के पथ पर चल पड़ा है। पूरा विश्व आज भारत के वैभव के आगे नतमस्तक है लेकिन लक्ष्य अभी दूर है भारत को समृद्धिशाली राष्ट्र बनाने के लिए केंद्र सरकार मे एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और जन-जन से एक ही आवाज उभर कर आ रही है कि देश को पाँच साल और मोदी की जरूरत है। श्री मनोज तिवारी यमुना बाजार हनुमान मंदिर के महंत श्री वैभव शर्मा द्वारा आयोजित राष्ट्र समृद्धि यज्ञ के बाद उपस्थित सैकड़ों धर्मावलंबियों को संबोधित कर रहे थे।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि जहाँ एक ओर श्री नरेन्द्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सफलता के शिखर पर देश को पहुँचा रहे हैं। वहीं देश के अंदर कुछ विघटनकारी ताकतें विदेश के इशारे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर करने में लगी हुई हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि देश को वैभवशाली और समृद्धि के लक्ष्य तक ले जाने के लिए आप लोग जहां-जहां भी जाएं, लोगों को देश की रक्षा के लिए मोदी के अभियान से अवगत कराएं और 2019 में पुनः श्री नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनायें।

Facebook Comments