हिंदी फीचर फिल्म शूद्र अ लव स्टोरी महाराष्ट्र और गुजरात में 15 फरवरी से प्रदर्शित होगी

मुंबई | हिंदी फीचर फिल्म शूद्र अ लव स्टोरी का प्रथम पोस्टर सामने आ गया है | यह फिल्म साहीन फिल्मस इंटरटेनमेंट के बैनर तले महाराष्ट्र और गुजरात में 15 फरवरी से प्रदर्शित की जाने वाली है | साथ ही इसके तुरन्त बाद सम्पूर्ण भारत के सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी | संजय आर निषाद के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ण व्यवस्था पर करारी चोट करेगी | जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है कि फिल्म की कहानी निम्न और उच्च वर्ग के बीच की खाई पर आधारित है | परन्तु फिल्म में मानवता को प्रमुखता से दर्शाया गया है | इसकी कहानी सुरेश एकलव्य ने लिखी है और फिल्म के निर्माता हैं  नबी नूर मंसूरी | वहीं कलाकारों में हैं शिवदानी गिरी, नवी नूर मंसूरी, धनवंत झिक्का, अवधेश निषाद, खन्ना बंधु, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा आदि | डीओपी मनोज राजभर, सम्पादन प्रीत स्टूडियो |

शूद्र अ लव स्टोरी में सभी कलाकारों का अभिनय उम्दा है | गीत संगीत भी उच्चस्तरीय हैं | लेकिन यह तो समय ही बतायेगा कि शूद्र अ लव स्टोरी दर्शकों पर जादू कर पाती है या नहीं | वहीं शूद्र अ लव स्टोरी की पूरी टीम फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है | प्रथम पोस्टर सामने आ चुका है, जो काफी आकर्षक है |

Facebook Comments