होलीपर्व के पावन अवसर पर कलम साधक हुए सम्मानित

फतेहाबाद : एस. बी. प्रशिक्षण केन्द्र, फतेहाबाद (आगरा)  में बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के सौजन्य से आदरणीय जाकिर अहमद जी को (शिक्षा रत्न सम्मान -2019) मुकेश कुमार ऋषि वर्मा व प्रीतम निषाद के द्वारा प्रदान किया गया | जाकिर अहमद जी को यह सम्मान उनकी शैक्षिक सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है | इनके साथ ही देशभर के कलम साधकों को भी होलीपर्व के पावन अवसर पर अलग-अलग सम्मान उपाधियां प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख हैं –

रवीन्द्र वर्मा (आगरा-उ. प्र.), संजीव कुमार गंगवार (नई दिल्ली), मोहम्मद मुस्लिम सैफी (नई दिल्ली), प्रो. डा. दिवाकर दिनेश गौड (गोधरा-गुजरात), श्रीमती रोशनी सिंह (चरखी दादरी -हरियाणा), डॉ. कैलाश चंद शर्मा शंकी (चरखी दादरी -हरियाणा), कुलदीप शास्री चांदवास (चरखी दादरी -हरियाणा), सुरेश चंद्र निशिकर (नोएडा -उ. प्र.), कुशलेन्द्र श्रीवास्तव (नरसिंहपुर -म. प्र.), डॉ. रामस्वरूप साहू स्वरूप (कल्याण – महाराष्ट्र), अशोक कुमार गुप्ता (कबीर धाम -छ. ग.), आदित्य डेविड (गढवाल -उ. ख.),  रामसूरत बिंद (आजमगढ़ – उ. प्र.), अवधेश कुमार (आजमगढ -उ. प्र.), सर्वजीत बिंद (आजमगढ – उ. प्र.), सुरेन्द्र कुमार बिंद (आजमगढ -उ. प्र.), वेदप्रकाश (आजमगढ – उ. प्र.), अशोक कुमार महेश्वरी (नई दिल्ली), सरदार हरचरन सिंह सूदन (जम्मू – कश्मीर), अवधेश कुमार निषाद (फतेहाबाद – उ. प्र.), उमेश द्विवेदी (कानपुर – उ. प्र.), डॉ. अनुपम खन्ना उदासीन (सहारनपुर -उ. प्र.), अवतार सिन्हा अंगार (गरियाबंद -छ. ग.), छत्तर सिंह बघेल (गरियाबंद – छ. ग.), रासबिहारी नागेश (गरियाबंद – छ. ग.), संजय कुमार निषाद (फतेहाबाद – उ. प्र.), वीरेन्द्र वर्मा (फतेहाबाद -उ. प्र.), अभिषेक (फतेहाबाद – उ. प्र.), दिलीप कुमार गुप्ता (फतेहाबाद -उ. प्र.)  आदि |

आपको बतादें कि बृजलोक अकादमी अपने सीमित संसाधनों के बावजूद वर्ष में कुल चार कार्यक्रम आयोजित करती है | होली-दिवाली, गुरूपूर्णिमा और मकर संक्रांति के पावन अवसरों पर | अगला कार्यक्रम गुरूपूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित किया जायेगा | जिसमें देशभर के कला, साहित्य, संस्कृति साधकों को निस्वार्थभाव से सम्मानित किया जायेगा | होलीपर्व के पावन अवसर पर आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा |

Facebook Comments