केजरीवाल दिल्ली को मुफ्त सेवाएँ देने का नाटक कर रहे हैं: मनोज तिवारी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ने आज संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अन्तर्गत पूरी दिल्ली के सभी 14 जिलों व 280 मण्डलों में घर घर चलों सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों का आयोजन किया। सदस्यता अभियान अपने चरम पर है और समापन तिथि 20 अगस्त नजदीक है, इस बात का विशेष ध्यान रखते हुये पूरी दिल्ली में रिकोर्ड संख्या में लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने के उद्देश्य से युद्धस्तर पर दिल्ली के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में काम कर रहे है।
घर घर चलो सदस्यता अभियान के अन्तर्गत मयूर विहार जिले के कल्याणपुरी मण्डल के कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ,नई दिल्ली जिले के सी आर पार्क मण्डल के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विजय गोयल, पश्चिम दिल्ली जिले के तिलक नगर मण्डल के कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, शाहदरा विधानसभा के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री महेश गिरी, उत्तर-पश्चिमी एवं बाहरी दिल्ली जिले के नरेला व मंगोलपुरी मण्डल के कार्यक्रम में सांसद हंस राज हंस, सफदरजंग मण्डल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय,ढिचांउ कंला मण्डल के घर घर चलो सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, नजफगढ़ जिले के उत्तम नगर मण्डल के कार्यक्रम में मिजोरम प्रभारी पवन शर्मा, कृष्णा नगर विधानसभा में सदस्यता अभियान प्रमुख व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, करोल बाग जिले के देव नगर मण्डल में महामंत्री रविन्द्र गुप्ता, बुध नगर इन्द्रपुरी मण्डल के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया और नवीन शाहदरा के अशोक नगर मण्डल के कार्यक्रम में सदस्यता अभियान सहप्रमुख हर्ष मल्होत्रा सम्मिलित हुये।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि घर घर चलो सदस्यता अभियान के अन्तर्गत आज दिल्ली के आप सभी कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह के साथ लोगों से जनसम्पर्क के माध्यम से मिलें और उन्हें भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करें। हम सभी कार्यकर्ताओं को सिर्फ लोगों तक पहुंचना है आप स्वंय अनुभव करेगें कि लोग कितने इच्छुक है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किये जाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक निर्णय के बाद से ही लोग भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्राथमिक सदस्य बनना चाहते है। समापन की ओर बढ़ रहा सदस्यता अभियान दिल्ली के अपने कार्यकर्ताओं के दम पर रिकोर्ड बनायेगा ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की सत्ता में बैठी केजरीवाल सरकार के खिलाफ जनता में रोष है जिसका परिणाम निगम व लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने स्वंय देखा है। दिल्ली की जनता के बीच अपनी गिरती विश्वसनीयता को दोबारा हासिल करने के लिए केजरीवाल दिल्ली में मुफ्त सेवाएं देने का नाटक कर रहे है। अगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सदस्यता अभियान की अहम भूमिका रहेगी। क्षेत्र में आज की गई हमारी मेहनत कल दिल्ली के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक होगी। अभियान के समापन का समय समीप आ गया है इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखते हुये आज हम लोगों के घर घर तक पहुंचकर उन्हें भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करगें। दिल्ली के नागरिक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विचारों से काफी प्रभावित है। स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से जल संकट, जनसंख्या विस्फोट व पॉलीथीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की बात पर दिल्ली के लोग काफी सकारात्मक है और प्रधानमंत्री की अपील पर पॉलीथीन का इस्तेमाल बन्द करने के लिए स्वंय आगे आ रहे है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म कर मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत पूरा विश्व कर रहा है। आज देश में ही नहीं विश्व में यह संदेश जा चुका है कि मोदी है तो मुमकिन है।

सदस्यता अभियान प्रमुख व महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि सदस्यता अभियान से पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और लोग दिन प्रतिदिन भाजपा के साथ जुड़ रहे है। अभियान अपने चरम पर है और दिल्ली के कार्यकर्ता रिकोर्ड संख्या में लोगों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करने में अपनी अहम जिम्मेदारी निभा रहे है।

Facebook Comments