केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण के लिए युवाओं का आह्वान किया

लखनऊ 06 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उभरते हुए नए भारत विषय पर प्रदेश में युवा संसद कार्यक्रमों का क्रम जारी है। प्रदेश में कमिश्नरी केन्द्र पर युवाओं से संवाद करते हुए युवा संसद कार्यक्रम अबतक 11 स्थानों पर सम्पन्न हो चुके है। प्रतापगढ में युवओं से संवाद करते हुए प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण के लिए युवाओं का आह्वान किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीराम वाटिका चिलबिला प्रतापगढ के में युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के नवनिर्माण की जिम्मेदारी सदा से ही युवाओं की रही है। भविष्य का भारत आप युवाओं पर ही निर्भर है। मोदी जी ने पिछले 5 सालों में न्यू इंडिया के संकल्प के साथ देश को आगे बढाने का काम किया। जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक शक्ति के रूप में उभर कर आया है। मंहगाई पर लगाम सुदृढ अर्थ व्यवस्था तथा सबके साथ सबके विकास की सही नियत से आज देश में विश्वास कायम हुआ है। श्री मौर्य ने कार्यक्रम में आए सभी यूथ आइकॉन को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उनका धन्यवाद दिया और मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी युवाओं को सौंपी। भांजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने युवा संसद में कहा कि मोदी जी के पिछले 5 साल के कार्यकाल ने देश को एक ऐसा ब्राण्ड बना दिया है जिस पर आज देश की 125 करोड़ जनता भारतीय होने पर गर्व कर रही है। उन्होने कहा कि भविष्य इस बात पर निर्भर करता है की हम वर्तमान में क्या कार्य कर रहें है। अतः एक सुनहरे एवं बेहतर भारत के लिए मोदी जी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य ने युवा संसद को सम्बोधित करते हुए वैभवशाली राष्ट्रनिर्माण की अवाध गति को सुचारू रखने के लिए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवाओं का आह्वान किया। भाजयुमों प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह सोमवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष आयुसी श्रीमाली भाजयुमों प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल उपस्थित रहे। भाजयुमो काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर ने संचालन किया।

Facebook Comments